जिले के स्कूलों में दसवीं और बारहवीं प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू
गुरुग्राम के स्कूलों में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन छात्रों ने विज्ञान और कंप्यूटर साइंस की परीक्षा दी। 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। शिक्षकों की निगरानी में परीक्षा के परिणाम से विद्यार्थियों का आकलन किया जाएगा।

गुरुग्राम। जिले के स्कूलों में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं और बारहवीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने विज्ञान और बारहवीं के विद्यार्थियों ने कंप्यूटर साइंस तथा जियोग्राफी की परीक्षा दी है। प्री बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों को पहली बार बोर्ड की भांति उत्तर पुस्तिका प्रदान की गई है। जिससे बोर्ड परीक्षा का अनुभव दिया जा सके। निजी तथा राजकीय स्कूलों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सभी स्कूलों में एक दिन पहले ही प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका पहुंचा दी गई थी। स्कूलों में शिक्षकों की निगरानी में विद्यार्थी प्री बोर्ड परीक्षा दी है।
कार्टरपुरी सरकारी स्कूल में छात्र-छात्राएं परीक्षा दी। इसमें मिले अंकों को एमआईएस पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। परिणाम के आधार पर विद्यार्थियों का आकलन किया जाएगा। स्कूलों के शिक्षकों का दावा है कि विषयवार कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों पर अधिक ध्यान दिया जाएगा और बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। जिससे जिला का परिणाम सुधर सके। प्री बोर्ड परीक्षा शेड्यूल के अनुसार दसवीं की 23 को हिंदी, 24 को गणित, 28 को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, शारीरिक शिक्षा, एनएसक्यूएफ, 29 को अंग्रेजी व 30 को सोशल साइंस की परीक्षा होगी। कक्षा बारहवीं में 23 को गणित, बायोलॉजी, राजनीति विज्ञान, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 24 को हिंदी कोर इलेक्टिव, 28 को अंग्रेजी कोर इलेक्टिव, 29 को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, शारीरिक शिक्षा, एनएसक्यूएफ, 30 को समाज शास्त्र, बिजनेस स्टडी, कैमिस्ट्री, 31 को फाइन आर्ट, म्यूजिक, साइकॉलोजी, इकोलॉजी, 2 फरवरी को हिस्ट्री, फिजिक्स, अकाउंटेंसी, 3 को इकोनॉमिक्स, होम साइंस और 4 को एनएसक्यूएफ की परीक्षा होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




