Gurgaon News: चोरी के गहनों के साथ महिला गिरफ्तार
Gurgaon News: भोंडसी चौकी पुलिस ने पड़ोसी महिला से पूछताछ के दौरान चोरी किए गए 25 लाख रुपये के गहने और 21 हजार रुपये की नकदी बरामद की। पीड़ित महिला ने 31 अगस्त को चोरी की शिकायत दर्ज कराई और अगले दिन आरोपी पूनम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दो दिन की रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की।

Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। भोंडसी चौकी पुलिस ने पड़ोसी के घर में से नगदी और आभूषण चोरी करने वाली महिला से पूछताछ के दौरान 25 लाख रुपये के गहने तथा करीब 21 हजार रुपये की नकदी बरामद किया है। आरोपी महिला से नकदी और आभूषण दो दिन की रिमांड के दौरान बरामद किए गए। भोंडसी मारुति कुंज पुलिस चौकी क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित महिला ने 31 अगस्त को घर में चोरी होने जाने की शिकायत एक सितंबर को दर्ज कराई थी। चौकी पुलिस ने मामले की गहनता से जांच करते हुए अगले ही दिन पड़ोस में रहने वाली 37 वर्षीय पूनम को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को गिरफ्तार महिला को अदालत में पेश करके दो दिन की रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में चोरी की आरोपी महिला पूनम से करीब 25 लाख रुपये के आभूषण और 20 हजार 960 रुपये की नकदी बरामद की है। पीड़ित महिला मारुति कुंज चौकी क्षेत्र का नया गांव निवासी है।


