Gurgaon News: देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

Gurgaon News: ब्रीफ पलवल। शहर थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचने के आरोप में एक युवक

Gurgaon News: देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Gurgaon News: ब्रीफ पलवल। शहर थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पातली गेट स्थित पीर वाली गली निवासी हरिकिशन पुत्र मन्नू के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से 52 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद किया। शहर थाना प्रभारी नरेंद्र राणा ने बताया कि मंगलवार की शाम चौकी भवन कुंड पुलिस टीम दयानंद स्कूल के पास गस्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हरिकिशन हरे प्लास्टिक के कट्टे में अवैध शराब लेकर बिक्री कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurgaon News: देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार