
रेस्तरां कर्मचारी की हत्या मामले में गिरफ्तार
रेवाड़ी। पुलिस ने गत वर्ष 25 नवम्बर की रात को गांव काकोडिय़ा में एक रेस्टोरेंट कर्मचारी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार क
रेवाड़ी। पुलिस ने गत वर्ष 25 नवम्बर की रात को गांव काकोड़िया में एक रेस्तरां कर्मचारी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव डाबडी निवासी मेहरचंद के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांचकर्ता ने बताया कि गांव काकोड़िया निवासी विजयपाल ने शिकायत दी थी कि उसने गांव के मैन रोड पर अपना रेस्तरां किया हुआ है। उसके रेस्टोरेन्ट पर महेश निवासी गांव आलनपुर जिला अलवर राजस्थान कारिगर का काम करता था। 25 नवम्बर 2025 को रात्रि के समय महेश रेस्तरां के पास खड़ा हुआ था तभी वहां तीन व्यक्ति मेहरचन्द निवासी गांव डाबड़ी, तेजपाल निवासी गांव काकोडिया व अशोक निवासी गांव गोकलगढ़ आए और महेश से झगड़ा करने लगे।
जब वह उनको छुड़ाने के लिए गया तो उसी दौरान अशोक ने महेश को गोली मार दी। उसके बाद तीनो व्यक्ति अपनी बाइक पर बैठकर फरार हो गए। गोली लगने से महेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने थाना सदर में हत्या व आर्मस एक्टसहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटो में मामले में संलिप्तमुख्य आरोपी अशोक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई एक देशी पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए थे। अब इस मामले में पुलिस ने मेहरचंद को भी गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई बाइक को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




