Gurgaon News: फर्जी स्क्रीन शॉट दिखाकर दुकान से सामान ले जाने वाला गिरफ्तार
Gurgaon News: रेवाड़ी में पुलिस ने एक दुकानदार के हजारों रुपये के सामान धोखे से चोरी करने के मामले में आरोपी सौरभ सिंह को गिरफ्तार किया है। यह घटना 10 जून को हुई थी जब आरोपी ने दुकान पर आकर भुगतान का झांसा दिया और सामान चुराकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।

Gurgaon News: रेवाड़ी,गौरव चौधरी। थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने गत जून में एक दुकानदार का हजारों रुपये का सामान धोखे से ले जाने के मामले में एक आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला गुरुग्राम के गाड़ौली में रह रहे मूल रूप से यूपी के जिला सुल्तानपुर के गांव मलवा पहाड़पुर निवासी सौरभ सिंह के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने कहा कि 11 जून को राजस्थान के जिला बाड़मेर के गांव रामनगर सरन पनजी निवासी चूनाराम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उसकी महेश्वरी गांव में बिजली व हार्डवेयर के सामान की दुकान है।
उसकी दुकान पर 10 जून को एक अनजान व्यक्ति आया था। उसने तारों के अलग-अलग किस्म के 7 बंडल खरीदे थे, जिनकी कीमत 47644 रुपये थी। उसने पक्का बिल बनाकर उसे दे दिया। उस व्यक्ति ने उसे अपने मोबाइल फोन का स्क्रीन शॉट दिखाकर कहा कि उसने पेमेंट कर दी है। उसने अपने मोबाइल में चेक किया तो पेमेंट नहीं आई थी। इसी दौरान दूसरा ग्राहक आने के कारण वह उसे ऊपर सामान दिखाने के लिए चला गया। अनजान व्यक्ति उस सामान के साथ-साथ एक और बंडल बैग में डालकर फरार हो गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर-6 धारूहेड़ा में मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले शुक्रवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी जिला गुरुग्राम के गाड़ौली में रह रहे मूल रूप से यूपी के जिला सुल्तानपुर के गांव मलवा पहाड़पुर निवासी सौरभ सिंह को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


