बेहोश कर लाखों की चोरी करने वाला गिरफ्तार
गुरुग्राम, सोहना रोड स्थित सेक्टर-67ए की पिरामिड अर्बन होम सोसाइटी में ओएलएक्स के माध्यम से फ्लैट पार्टनर ढूंढने के चक्कर में दो दोस्तों के साथ हुई ठगी और नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सोहना रोड स्थित सेक्टर-67ए की पिरामिड अर्बन होम सोसाइटी में ओएलएक्स के माध्यम से फ्लैट पार्टनर ढूंढने के चक्कर में दो दोस्तों के साथ हुई ठगी और नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दोस्त के नोएडा शिफ्ट होने पर डाला था विज्ञापन
मूल रूप से श्रीगंगानगर (राजस्थान) के रहने वाले अश्वनी कुमार लीला पेशे से अकाउंटेंट हैं और अपने दोस्त आनंद सत्याकर (निवासी झारखंड) के साथ सेक्टर-67ए की पिरामिड सोसाइटी में किराये पर रह रहे थे। आनंद नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और जल्द ही नोएडा शिफ्ट होने वाले थे। अकेले फ्लैट का किराया देना भारी पड़ने के कारण अश्वनी ने ओएलएक्स पर लुकिंग फॉर फ्लैट मेट का विज्ञापन डाला था।
विकास शर्मा बनकर जाल में फंसाया
विज्ञापन देखकर आरोपी दीपक मौर्य ने खुद को मथुरा का विकास शर्मा बताया और कहा कि वह आईटीआई पास है और जून में उसकी गुरुग्राम में नौकरी लगने वाली है। 21 मई को अश्वनी उसे मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से रिसीव कर अपने फ्लैट पर ले आए। रात को आरोपी ने चालाकी से दोनों दोस्तों के खाने में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। पीड़ितों के अनुसार, नशीले खाने के कारण वे इतनी गहरी नींद में सोए कि दो दिन बाद 23 मई की सुबह उनकी आंखें खुलीं। तब तक आरोपी वहां से गायब हो चुका था। वह कमरे से चार लैपटॉप, मोबाइल फोन, पर्स में रखे 25,000 नकद चोरी किए गए। उनके क्रेडिट कार्डों से करीब पांच लाख 80 हजार की ऑनलाइन ट्रांजैक्शन भी कर डाली थी।
पुलिस पूछताछ में आरोपी दीपक मौर्य
ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फर्जी नाम-पता बताकर लोगों से दोस्ती करता था। इसके बाद फ्लैटमेट या किरायेदार बनने का बहाना बनाकर उनके साथ रहने पहुंच जाता था और मौका पाकर खाने में नशीली दवा मिलाकर सब कुछ समेट कर फरार हो जाता था। आरोपी ने गुजरात में भी इसी तरह की वारदात करना कबूला है।
पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए चार लैपटॉप, आठ मोबाइल फोन, 14 एटीएम/क्रेडिट कार्ड, दो घड़ियां, 15 सिम कार्ड, वारदात में इस्तेमाल होने वाली नशीली दवाइयां, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और दो लाख 30 हजार की नगदी बरामद की।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


