Gurgaon News: गाड़ी से नकदी और मोबाइल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। अंबेडकर बाईपास चौक पर चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने 24 हजार रुपये की नकदी और 30 हजार रुपये का मोबाइल फोन चुराया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार किया। आरोपी ने नकदी को नशे में खर्च करने की बात कबूल की।

Gurgaon News: गाड़ी से नकदी और मोबाइल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। अंबेडकर बाईपास चौक पर एक खड़ी गाड़ी से 24 हजार रुपये की नकदी और 30 हजार रुपये का मोबाइल फोन चोरी करने के आरोपी को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी स्थित जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से केवल पीड़ित का मोबाइल फोन ही बरामद कर सकी है, जबकि चोरी की गई नकदी आरोपी ने नशा करने में उड़ा दी। पुलिस को दी गई शिकायत में जिला पलवल के थाना उटावर क्षेत्र के गांव मलाई निवासी पीड़ित इरशाद ने बताया कि सोमवार शाम को वह अंबेडकर बाईपास चौक पर स्थित एक दुकान से मिठाई खरीद रहा था। इस दौरान उसकी गाड़ी का लॉक खुला रह गया था। जब वह दुकान से मिठाई लेकर वापस लौटा, तो गाड़ी की सीट पर रखे 24 हजार रुपये और मोबाइल फोन गायब मिले।

सीसीटीवी से हुई पहचान

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई शुरू की। मामले की जांच कर रहे हवलदार मनबीर ने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर चोर की पहचान की गई। पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी लुक्का को मंगलवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चोरी के घटना स्थल से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित वार्ड-12, नट कॉलोनी का रहने वाला है।

नकदी नशे में उड़ाई, मोबाइल बरामद

जांच अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी लुक्का से गहनता से पूछताछ की गई, तो उसने चोरी की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पीड़ित का 30 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन तो बरामद कर लिया, लेकिन जब नकदी के बारे में पूछा गया तो आरोपी ने बताया कि उसने चोरी किए गए 24 हजार रुपये नशा करने में पूरी तरह बर्बाद कर दिए हैं। मंगलवार दोपहर बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को सोहना अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सामान्य प्रश्न

इस चोरी की घटना में आरोपी ने कितनी नकदी और मोबाइल फोन चुराए?
आरोपी ने 24 हजार रुपये की नकदी और 30 हजार रुपये का मोबाइल फोन चुराया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।