Gurgaon News: पड़ोसियों के बीच मामूली बात पर हुआ था विवाद

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

Gurgaon News: गुरुग्राम में पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला पड़ोसियों के बीच पेशाब करने को लेकर हुए विवाद से शुरू हुआ था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी दुकान पर रंगदारी की मांग की और मारपीट की। पुलिस की जांच में यह सच्चाई सामने आई।

Gurgaon News: पड़ोसियों के बीच मामूली बात पर हुआ था विवाद

Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। सोशल मीडिया पर किसी आपराधिक गिरोह द्वारा रंगदारी मांगने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को पकड़ा है। जांच में यह पूरा मामला रंगदारी का नहीं, बल्कि पड़ोसियों के बीच पेशाब करने की मामूली बात पर शुरू हुआ आपसी विवाद निकला। पुलिस थाना राजेंद्रा पार्क के अंतर्गत आने वाली धनकोट पुलिस चौकी में 18 जुलाई को एक दुकानदार ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने आरोप लगाया था कि 15 जुलाई को कुछ लोग उसकी दुकान पर आए और उसके कर्मचारी के जरिए हर महीने 50 हजार रुपये की रंगदारी देने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार 17 जुलाई की रात आरोपी फिर आए, रंगदारी की मांग की और विरोध करने पर मारपीट की। शिकायत में यह भी कहा गया कि बाद में आरोपी हथियारों से लैस होकर आए, दुकान में तोड़फोड़ की, सोने की चेन छीन ली और जान से मारने की नीयत से हमला किया। यह खबर सोशल मीडिया पर भी तेजी से प्रसारित होने लगी थी。

जांच का मामला

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने जांच शुरू की। जब शिकायतकर्ता, उसके मकान मालिक और आरोपी पक्ष के बयान दर्ज किए गए, तो पूरी कहानी पलट गई। पुलिस जांच और साक्ष्यों के विश्लेषण से साफ हुआ कि शिकायतकर्ता किराए के मकान में रहता है। उसके मकान मालिक और आरोपी पक्ष आपस में पड़ोसी हैं।

विवाद का कारण

17 जुलाई की देर रात को सड़क पर पेशाब करने की एक छोटी सी बात को लेकर शिकायतकर्ता, उसके मकान मालिक और आरोपियों के बीच कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और दुकान में तोड़फोड़ की घटना घटित हुई। इसी आपसी झगड़े को बड़ा रूप देने के लिए रंगदारी की झूठी कहानी रची गई थी।

गिरफ्तार आरोपी

धनकोट पुलिस चौकी की टीम ने रविवार को घटना में शामिल सात आरोपियों को पकड़ा है। इनकी पहचान सुरेंद्र निवासी गांव खेड़की माजरा, अशोक निवासी धर्मपुर, मुकेश निवासी गांव नगला, झज्जर, मुकेश निवासी गांव खेड़की माजरा, सागर निवासी धर्मपुर, जोगेंद्र निवासी गांव खेड़की माजरा, विजय निवासी गांव खेड़की माजरा के रूप में हुई।

सामान्य प्रश्न

कब और कहां से घटना की शिकायत की गई थी?
18 जुलाई को धनकोट पुलिस चौकी में एक दुकानदार ने शिकायत दर्ज कराई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।