ईंट भट्ठे पर छापा मारकर प्लास्टिक का स्क्रैप पकड़ा
सोहना, नरेश कुमार। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने रायसीना क्रेसर जोन के पास राजेन्द्र सिंह एंड कंपनी के ईंट भट्ठे पर छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में प्

सोहना, नरेश कुमार। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने रायसीना क्रेसर जोन के पास राजेन्द्र सिंह एंड कंपनी के ईंट भट्ठे पर छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में प्लास्टिक का स्क्रैप पकड़ा है। उक्त स्क्रैप से आसपास के क्षेत्र में वायु प्रदूषण फैलने से लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने रायसीना क्रेसर जोन के निकट राजेन्द्र सिंह एंड कंपनी ईंट भट्ठे पर छापा मारा। छापे के दौरान सीएम उड़नदस्ता टीम को भारी मात्रा में प्लास्टिक का स्क्रैप बरामद हुआ। उक्त स्क्रैप धान के छिलका के साथ कच्ची ईंटो को पकाने में उपयोग में उपयोग किया जा रहा था।
भट्ठे की चिमनी से निकलने वाला धुआं आम लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा था। सीएम उड़नदस्ता टीम में एसआई नरेन्द्र सिंह, प्रदूषण विभाग से निरीक्षक संदीप कुमार, खाद्य आपूर्ति विभाग से विनय यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। प्रदूषण विभाग से निरीक्षक संदीप कुमार ने भट्ठा संचालक पवन कुमार द्वारा प्लास्टिक स्कैप को कच्ची ईंटों के पकाने में उपयोग करने और आम लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने का दोषी पाया है। सीएम उड़नदस्ता टीम ने ईंट भट्ठा मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कराने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


