सेक्टर-103 की सोसाइटी में टावर लगाने का विरोध
गुरुग्राम। सेक्टर-103 स्थित इंडिया बुल्स सेंट्रल पार्क सोसाइटी में लगे मोबाइल टावर के विरोध...
गुरुग्राम। सेक्टर-103 स्थित इंडिया बुल्स सेंट्रल पार्क सोसाइटी में लगे मोबाइल टावर के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। रविवार सुबह 50 फ्लैट ओनर्स ने टावर के खिलाफ मोर्चा खोला। जिनके घर के सामने मोबाइल टावर लगाया गया है। इस मामले में कोई भी एग्रीमेंट दिखाने से मना कर दिया। लोगों ने धमकाया का आरोप लगाया। लोगों के प्रदर्शन की सूचना पर राजेंद्रा पार्क थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। उसने लोगों से इस मामले में एफआईआर लिखवाने की बात कही।
सोसाइटी के रहने वाले जितेंद्र , अंकुर, रजनीश समेत बड़ी संख्या में लोगों ने राजेंद्रा पार्क थाने में लिखित शिकायत दी। जिसमें कहा गया कि आरब्ल्यूए और बिल्डर ने मिलीभगत कर अवैध मोबाइल टावर जून 2021 में लगाया। जिस का विरोध बी व एच टावर के रेजिडेंट्स ने किया, परंतु उसके ऊपर किसी ने कोई कार्यवाही नहीं की। अक्तूबर 2021 में डीटीपी ने यह घोषित किया कि यह मोबाइल टावर अवैध है। जिसको तुरंत हटाया जाना चाहिए, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। इसके बाद सात मार्च 2022 को यह मोबाइल टावर चालू कर दिया। जिसकी शिकायत सभी रेजिडेंट्स ने किया, लेकिन जवाब नहीं दिया गया और न ही मोबाइल टावर को चालू करने की परमिशन दिखाई गई। राजेंद्र पार्क पुलिस स्टेशन को फोन किया। थाने से सिपाही विनोद कुमार मौके पर आए। लेकिन तब भी बिल्डर प्रबंधन ने कोई परमिशन या दस्तावेज नहीं दिखाया। सभी रेजिडेंट्स इस अवैध मोबाइल टावर को तुरंत बंद करवाना चाहते हैं और यहां से हटाने की मांग की। क्योंकि यह घरों के सामने गलत लगाया गया है। इसके लिए कोई परमिशन ही नहीं है। पुलिस ने लोगों की शिकायत लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
