Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsOne-Day Book Exhibition Showcases Diverse Educational and Literary Works in Gurugram
प्रदर्शनी में विविध शैक्षणिक पुस्तकें प्रदर्शित

प्रदर्शनी में विविध शैक्षणिक पुस्तकें प्रदर्शित

संक्षेप:

गुरुग्राम के सेक्टर-40 स्थित सीपीएएस में एक दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें 10,000 से अधिक शैक्षणिक और साहित्यिक पुस्तकों का संग्रह प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों और शोधार्थियों को नवीनतम प्रकाशनों से अवगत कराना था। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने पुस्तकें खरीदी और नए शीर्षकों की अनुशंसा भी की।

Nov 27, 2025 04:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सेक्टर-40 स्थित सेंटर फॉर प्रोफेशनल एंड एलाइड स्टडीज (सीपीएएस) में बुधवार को एक-दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसमें विविध शैक्षणिक, साहित्यिक और व्यावसायिक पुस्तकों का व्यापक संग्रह प्रस्तुत किया गया। इसमें हिन्दी और अंग्रेजी साहित्य, विषय-विशेष पाठ्यपुस्तकों, संदर्भ ग्रंथों तथा प्रेरणादायी पुस्तकों का समृद्ध संकलन उपलब्ध कराया गया, जो संस्थान में पठन-संस्कृति एवं शैक्षणिक वातावरण को मजबूत करेगा। सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. रविन्द्र शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों को विभिन्न विषयों से संबंधित नवीनतम प्रकाशनों से अवगत कराने के उद्देश्य से प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें 17 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रकाशकों में से टेलर एंड फ्रांसिस, सेंगेज, पियरसन, मैक्ग्रॉ हिल्स, वाइली, एस. चांद ग्रुप, ईबीसी, ब्लैक्सवैन, वाणी प्रकाशन, फ्रेंड्स पब्लिकेशन आदि ने सहभागिता की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

10,000 से अधिक शीर्षक प्रदर्शित किए। इन शीर्षकों में प्रबंधन, वाणिज्य, कानून, मानविकी, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर अनुप्रयोग तथा उभरते अध्ययन क्षेत्रों से संबंधित पुस्तकें शामिल थीं। सीपीएएस निदेशक प्रो. प्रदीप ने कहा कि पठन-अभ्यास शैक्षणिक उत्कृष्टता और व्यावसायिक विकास का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसी प्रदर्शनियां विद्यार्थियों और शोधार्थियों को गुणवत्तापूर्ण ज्ञान-संसाधनों तक पहुंच प्रदान करती हैं। उन्हें व्यापक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने सभी को नियमित अध्ययन-अभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों, शोधार्थियों तथा शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उपस्थितजनों ने अपनी रुचि के अनुसार पुस्तकें क्रय की। पुस्तकालय के लिए नए शीर्षकों की अनुशंसा भी की, जिससे भविष्य में पुस्तकालय संसाधनों के सुदृढ़ीकरण में सहायता मिलेगी।