Gurgaon News: जर्जर नागरिक अस्पताल भवन के मरम्मत कार्य जल्द शुरू होगा

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

Gurgaon News: सोहना, संवाददाता। नागरिक अस्पताल भवन की जर्जर हालत को दुरुस्त करने का कार्य जल्द शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के भवनों की छतों से टपकने वाला

Gurgaon News: जर्जर नागरिक अस्पताल भवन के मरम्मत कार्य जल्द शुरू होगा

Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। नागरिक अस्पताल भवन की जर्जर हालत को दुरुस्त करने का कार्य जल्द शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के भवनों की छतों से टपकने वाला बरसाती पानी को रोकने के लिए एक करोड़ रुपये का बजट दिया है। ताकि जल्द से जल्द अस्पताल भवनों की जर्जर हालत को सुधारा जा सके। नागरिक अस्पताल में 46 साल पहले बना यह भवनों की छत बरसात के मौसम में पिछले करीब पांच वर्ष से टपकने लगती है। अस्पताल के एक मात्र प्रस्तुति वार्ड को छोड़ अन्य ऐसा कोई भवन नहीं है। जिसके छत या दीवार से बरसाती पानी न आता हो। अस्पताल की छत से टपकने वाला पानी वार्डों में लगे बेड, एक से दूसरे वार्ड को जोड़ने वाले रास्तों में बरसाती पानी जमा हो जाता है। जिससे यहां आने वाले रोगियों से लेकर स्वास्थ्य विभाग कर्मी, डॉक्टर टीम व नर्स आदि स्टाफ के पैर फिसलने से चोटिल होने का खतरा बन जाता है।

छतों की सफाई का कार्य शुरू:

अस्पताल भवनों की छतों को साफ करने का काम तीन दिन पहले शुरू हो चुकी है। सोमवार या मंगलवार तक सभी भवनों की छत साफ हो जाएगी। ताकि मरम्मत का कार्य आसानी और मजबूती हो सकेगा। भवनों की छतों पर पेड़-पौधों के पत्ते और टहनियों का कूड़ा जमा होने से बरसत होने पर पानी छत पर ही जमा हो जाता है। दो से तीन दिन छत से जमा बरसाती पानी टपकना शुरू हो जाता है।

अस्पताल भवन की मरम्मत का कार्य जल्द ही शुरू होगा:

जिसका ठेका छोड़ा जा चुका है। सरकार से मरम्मत के लिए करीब एक करोड़ रुपये की राशि को हरीझंडी दे दी है।

डॉ. रणविजय यादव-प्रशासनिक अधिकारी नागरिक सोहना

प्रश्नोत्तर

नागरिक अस्पताल की मरम्मत का कार्य कब शुरू होगा?
नागरिक अस्पताल भवन की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू होगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।