Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsNew IAS Officer Pradeep Singh Takes Charge as Commissioner of Manesar Municipal Corporation
मूलभूत सुविधाओं में सुधार करना होगी प्राथमिकता: प्रदीप सिंह

मूलभूत सुविधाओं में सुधार करना होगी प्राथमिकता: प्रदीप सिंह

संक्षेप:

- आईएएस प्रदीप सिंह ने मानेसर नगर निगम आयुक्त का कार्यभार संभाला, नूंह से पहले सोहना और पटौदी में भी दे चुके हैं सेवाएँ

Wed, 3 Dec 2025 11:13 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी प्रदीप सिंह ने बुधवार को नगर निगम मानेसर के आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वह नूंह में अतिरिक्त जिला उपायुक्त और जिला परिषद के सीईओ के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। गुरुग्राम जिला प्रदीप सिंह के लिए नया नहीं है, क्योंकि वे पूर्व में एसडीएम सोहना और एसडीएम पटौदी के पदों पर भी कार्य कर चुके हैं। मानेसर नगर निगम आयुक्त के रूप में कार्यभार संभालते हुए प्रदीप सिंह ने कहा कि निगम क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं में सुधार करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि आमजन को दी जाने वाली सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी सूची में पहले नंबर पर है, जिनमें प्रॉपर्टी आईडी, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी सेवाओं में सुधार, सीवर और सफाई व्यवस्था में सुधार करना और सिविल के कामों को समय पर डिलीवर करना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह मानेसर नगर निगम के सदन के साथ मिलकर और पार्षदों के सहयोग से विकास कार्य कराएंगे। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नगर निगम से संबंधित किसी भी काम के लिए वे निगम कार्यालय में आ सकते हैं, क्योंकि निगम क्षेत्रवासियों को जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।