अस्पताल में नया भवन निर्माण का इंतजार बढ़ा

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

सोहना, संवाददाता। स्थानीय नागरिक अस्पताल में नया भवन निर्माण का और इंतजार करना पड़ेगा। शुक्रवार को नये भवन में बदलाव के उद्देश्य से सलाहकार निर्माण स्

अस्पताल में नया भवन निर्माण का इंतजार बढ़ा

सोहना, नरेश कुमार । स्थानीय नागरिक अस्पताल में नया भवन निर्माण का और इंतजार करना पड़ेगा। शुक्रवार को नये भवन में बदलाव के उद्देश्य से सलाहकार निर्माण स्थल का दौरा करेगा। स्थानीय नागरिक अस्पताल में आने वाले रोगियों को 100 बेड की सुविधा का अभी और इंतजार करना होगा। लोक निर्माण विभाग नये भवन के नक्सा में बदलाव के कारण निर्माण कार्य को रोक दिया है। भवन के जमीन स्तर पर होने वाले निर्माण में बदलाव किया जा रहा है। नया भवन पांच मंजिला बनाया जाएगा। नये भवन की जमीन स्तर भवन में आपातकाल वार्ड होगा। जिसका रैंप और भवन का फर्श आसपास के स्तर से ऊपर उठाकर बनाया जाएगा। ताकि बरसात के मौसम में भवन के अंदर जलभराव की समस्या न लने।

नये भवन में 50 बेड की सुविधा:

नागरिक अस्पताल के नये भवन में ओपीडी और 50 बेड की सुविधा रहेगी। इसके अलावा ऑपरेशन वार्ड, ब्लैड बैंक भी रहेगा। अस्पताल के पुराने भवन में 50 बेड की सुविधा के अलावा रोगियों के लिए अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

सलाहकार करेंगे दौरा:

नागरिक अस्पताल में प्रस्तावित नया भवन का नक्सा में बदलाव के उद्देश्य से सलाहकार शुक्रवार को निर्माण स्थल का दौरा करेंगे। सलाहकार भवन का निर्माण की रूपरेखा आगामी 30 वर्षो को ध्यान में रखकर अंतिम फैसला देगा। ताकि भवन में आने वाले रोगियों से लेकर डॉक्टरों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

शुक्रवार को सलाहकार के दौरे के बाद दी जाने वाली रिपोर्ट और भवन निर्माण के नक्सा में बदलाव रिपोर्ट को के बाद निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी।

सुरेन्द्र कुमार-एसडीओ लोक निर्माण विभाग सोहना

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नागरिक अस्पताल के नये भवन में कितने बेड की सुविधा रहेगी?
नागरिक अस्पताल के नये भवन में 50 बेड की सुविधा रहेगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।