गांव सकतपुर में बिजली घर बनाने की तैयारी

Jan 23, 2026 11:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) गांव सकतपुर में 33केवी क्षमता का बिजली घर बनाएगा। इसके निर्माण में लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसे एक साल में पूरा किया जाएगा। डीएचबीवीएन ने पहले भी बादशाहपुर में इसी तरह का टेंडर जारी किया था।

गांव सकतपुर में बिजली घर बनाने की तैयारी

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की स्मार्ट ग्रिड शाखा की तरफ से गांव सकतपुर में 33केवी क्षमता का बिजली घर तैयार किया जाएगा। इसके निर्माण में करीब आठ करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसको लेकर टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर आवंटन के एक साल की समयावधि के अंदर यह बिजली घर बनकर तैयार हो जाएगा। डीएचबीवीएन की स्मार्ट ग्रिड शाखा ने मिलेनियम सिटी में 33केवीए क्षमता के आठ बिजली घर बनाने की योजना बनाई है। इसके तहत गाव बादशाहपुर और गांव सकतपुर में बिजली घर निर्माण के लिए जमीन का चयन कर लिया है। इस माह की शुरुआत में डीएचबीवीएन ने बादशाहपुर में बिजली घर के निर्माण का टेंडर जारी किया था।

गुरुवार को गांव सकतपुर में बिजली घर निर्माण का टेंडर जारी किया है। जिला प्रशासन ने गांव सकतपुर में एक सरकारी जमीन की जमीन उपलब्ध करवाई है। करीब 1500 वर्ग गज जमीन में यह बिजली घर बनाया जाएगा। इसके बनने के बाद गांव सकतपुर के अलावा आसपास लगती कॉलोनियों और गांवों को राहत मिलेगी। बिजली घर निर्माण के इस टेंडर को 13 फरवरी को खोला जाएगा। तकनीकी और वित्तीय बिड खोलने के बाद इसको अतिरिक्त मुख्य सचिव, बिजली की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय खरीद समिति की बैठक में रखा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर आवंटित किया जाएगा। क्यों बनाई डीएचबीवीएन ने योजना डीएचबीवीएन ने सेक्टर-58 से लेकर सेक्टर-115 तक 220/33 केवी के बिजली घर बनाए हैं। गांवों और कॉलोनियों में आबादी बढ़ने के चलते 66केवी की बजाय 33केवी के बिजली घर बनाने की योजना बनाई है। 33केवी क्षमता के छह और बिजली घर तैयार करने के लिए गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम से जमीन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। गांव सकतपुर में बिजली घर तैयार करने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इससे पहले गांव बादशाहपुर में बिजली घर तैयार करने के लिए टेंडर जारी किया था। 33केवी क्षमता के बिजली घर तैयार किए जाएंगे। सेक्टर-58 से लेकर सेक्टर-115 तक आठ नए बिजली घर तैयार किए जाने हैं। - वीके अग्रवाल, मुख्य अभियंता, डीएचबीवीएन

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।