नौकरी न मिलने से परेशान युवक ने जान दी
Feb 16, 2026 08:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
गुरुग्राम। नौकरी नहीं मिलने से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक मूलरूप से नेपाल का रहने वाला था। दो महीने से नौकरी नहीं मिलने की वज

गुरुग्राम। नौकरी नहीं मिलने से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक मूलरूप से नेपाल का रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नेपाल का रहने वाला 33 वर्षीय सरोज थापा गांव चकरपुर में परिवार के साथ किराये के कमरे में रहता था। वह कुकिंग का काम करता था। दो महीने से नौकरी नहीं मिलने की वजह से परेशान चल रहा था। रविवार सुबह सरोज थापा ने घर के बाथरूम में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी एएसआई राजबाला ने बताया कि परिजनों के मुताबिक काम नहीं मिलने की वजह से युवक परेशान था।
मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


