नालों के निर्माण में लापरवाही पर दो ठेकेदारों पर कार्रवाई होगी
गुरुग्राम, दीपक आहूजा। बरसाती नालों के निर्माण में लापरवाही बरतने पर दो ठेकेदारों को ब्लेक लिस्ट किया जाए।

गुरुग्राम, दीपक आहूजा। बरसाती नालों के निर्माण में लापरवाही बरतने पर दो ठेकेदारों को ब्लेक लिस्ट किया जाए। यह निर्देश गुरुवार को निरीक्षण के दौरान जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा ने अधिकारियों को जारी किए। सुबह 10 बजे जीएमडीए के सीईओ ने मानसून को लेकर जलभराव से निपटने की तैयारियों के तहत शहरभर में निरीक्षण किया। बसई चौक पर निरीक्षण के दौरान सीईओ ने पाया कि बरसाती नाले से निकाली गई मिट्टी को निर्धारित स्थल पर ले जाने की बजाय वहीं छोड़ दिया है। बारिश होने के बाद यह मिट्टी दोबारा बरसाती नाले में चली जाएगी, जिससे जलभराव की स्थिति बनेगी।
उन्होंने कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि इस ठेकेदार को ब्लेक लिस्ज्ञट किया जाए।ओल्ड दिल्ली रोड पर अतुल कटारिया चौक के समीप बरसाती नाले की खुदाई का कार्य बीच में छोड़ने पर ठेकेदार को ब्लेक लिस्ट करने के निर्देश जीएमडीए के सीईओ ने दिए। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि इस ठेकेदार के टेंडर को रद्द किया जा चुका है। करीब ढाई करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया जा चुका है। अधूरे खोदे गए बरसाती नाले को पक्का करने की जिम्मेदारी एक नई ठेकेदार कंपनी को दी जा चुकी है। मानसून से पहले इस बरसाती नाले का निर्माण करवा दिया जाएगा।मीणा ने सेक्टर-चार, सात, नौ और लक्ष्मण विहार की जल निकासी की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेलवे लाइन के समानांतर कच्चे नाले को 20 जून तक खोदा जाए। इन क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति नहीं बननी चाहिए। इसके अलावा सीईओ ने शीतला माता रोड, पालम विहार रोड का निरीक्षण किया। शीतला माता रोड पर पिछले साल मानसून में करीब ढाई से तीन फीट तक पानी भर गया था, जिससे कई वाहन बंद पड़ गए थे। सीईओ ने निर्देश दिए कि इस तरह की स्थिति इस रोड पर नहीं बननी चाहिए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त पंपों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहे।-
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


