राष्ट्रीय लोक अदालत में 90 हजार 886 मामले सुलझे, 24.93 करोड़ रुपये का हुआ सेटलमेंट

राष्ट्रीय लोक अदालत में 90 हजार 886 मामले सुलझे, 24.93 करोड़ रुपये का हुआ सेटलमेंट

संक्षेप:

सोहना, पटौदी सहित कुल 29 पीठों में सुनवाई, नागरिकों को मिला त्वरित और सौहार्दपूर्ण न्याय

Dec 13, 2025 09:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम। गुरुग्राम में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएएस) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिला न्यायालय परिसर, सोहना और पटौदी में गठित कुल 29 पीठों में विभिन्न श्रेणियों के 90 हजार 886 मामलों का निपटारा किया गया। इस निपटारे से कुल 24 करोड़ 93 लाख 8 सौ 47 रुपये का भारी-भरकम सेटलमेंट राशि तय हुई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष,डीएलएसए द्वारा जिला न्यायालय परिसर गुरुग्राम में 27 पीठों का गठन किया गया था, जबकि उप-मंडल सोहना एवं पटौदी में भी एक-एक पीठ स्थापित की गई। मामलों की संख्या और सेटलमेंट मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव गुरुग्राम राकेश कादियान ने जानकारी दी कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 97 हजार 678 मामलों को सूचीबद्ध किया गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसमें से 90 हजार 886 मामलों का निपटारा आपसी सहमति और समझौते के माध्यम से किया गया, जिससे बड़ी संख्या में नागरिकों को त्वरित न्याय का लाभ मिला। यातायात चालानों के लिए विशेष सुविधा आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम द्वारा विशेष पहल की गई। ट्रैफिक चालान के त्वरित निपटारे के लिए जिला न्यायालय के गेट नंबर दो के समीप ट्रैफिक हेल्प डेस्क स्थापित की गई थी। इस डेस्क ने लोगों को अपने चालान निकलवाने और भुगतान करने में सहायता की, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। लोक अदालत में नियुक्त पैनल अधिवक्ताओं ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और दोनों पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण समझौता कराने में न्यायालयों एवं डीएलएसए को पूरा सहयोग दिया। इस सफल आयोजन ने न्याय प्रक्रिया को सरल, त्वरित और पक्षकारों के अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित किया है।