ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामनंदोई ने किया महिला से दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज

नंदोई ने किया महिला से दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज

सेक्टर 10 में रहने वाली एक महिला ने अपने नंदोई के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना रविवार शाम की है। महिला...

नंदोई ने किया महिला से दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवTue, 01 Jan 2019 08:19 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुग्राम। वरिष्ठ संवाददाता

सेक्टर 10 में रहने वाली एक महिला ने अपने ननदोई के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना रविवार शाम की है। महिला थाना प्रभारी कांता देवी के मुताबिक आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सोमवार को महिला परिजनों के साथ पुलिस के पास आई। बताया कि वह रविवार को अपने घर से दिल्ली के रजोकरी दिल्ली स्थित अपने मायके जाने के लिए निकली थी। इतने में उसके ननदोई दिनेश ने उसे गाड़ी से उतारकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि खेड़कीदौला के पास शराब के ठेके से लगते खाली इलाके में गाड़ी रोक कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने बताया कि इतने में ठेके से आए एक अन्य युवक ने भी दिनेश का साथ दिया। हालांकि उसके शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ठेके के बाकी लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी उसे वहीं छोड़ कर भाग गया। महिला ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया है कि उसने तुरंत घटना की जानकारी अपनी ननद को दी। उसने भरोसा दिया था कि सोमवार को वह अपने पति को लेकर उसके पास आएगी, लेकिन जब वह नहीं आई तो महिला ने पुलिस में शिकायत देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला थाना प्रभारी आरोपी को पकड़ने के लिए टीम भेज दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें