गला घोंटकर की थी युवक की हत्या

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम के गढ़ी हरसरु निवासी 30 वर्षीय अमन की हत्या गमछे से गला घोंटकर की गई। उसका शव बिजली के खंभे के होल में छिपाया गया था। रविवार को शव बरामद हुआ, जिसमें सिर और मुंह पर चोट के निशान थे। पुलिस ने परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है और आरोपी फरार हैं।

 गला घोंटकर की थी युवक की हत्या

गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गढ़ी हरसरु निवासी अमन की हत्या मामले में सोमवार को उसके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। रिपोर्ट में पता चला कि गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्या की गई थी। इसके बाद उसके शव को बिजली के खंभे के होल में छिपा दिया गया था। फाजिलपुर गांव के पास एसपीआर रोड पर 30 वर्षीय अमन का शव रविवार दोपहर बरामद किया गया था। उसके गले में गमछा लिपटा हुआ था और सिर व मुंह पर पत्थर से वार करने के निशान थे। रविवार रात उसकी पहचान की जा सकी थी। परिवारवालों के बयान में बादशाहपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।

परिवार के लोगों ने शिकायत में कुछ लोगों पर आरोप लगाया हैं। फिलहाल ये आरोपित फरार हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।