ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामनगर निगम कर्मचारियों ने विधायक का कार्यालय घेरा

नगर निगम कर्मचारियों ने विधायक का कार्यालय घेरा

नगर निगम गुरुग्राम से छटाए गए कर्मियों ने आठवें दिन सोमवार को स्थानीय विधायक सुधीर सिंगला कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन...

नगर निगम कर्मचारियों ने विधायक का कार्यालय घेरा
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवMon, 26 Oct 2020 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम गुरुग्राम से हटाए गए कर्मियों ने आठवें दिन सोमवार को स्थानीय विधायक सुधीर सिंगला कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कारियों ने मांगों का ज्ञापन दिया। आक्रोशित कर्मियों ने निगम को चेतावनी दी कि दोबारा से ड्यूटी पर नहीं लिया तो 30 अक्तूबर को सेक्टर-34 में नगर निगम कार्यालय का घेराव करेंगे। पुराने निगम कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना दे रहे हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हड़ताली कर्मियों ने सड़कों पर करते हुए सिविल लाइंस स्थित विधायक कार्यालय पर पहुंचे। यहां पर कुछ देर तक हड़ताली कर्मियों ने प्रदर्शन किया। जिला प्रधान राजेश कुमार ने कहा कि निगम प्रशासन व उपायुक्त गुरुग्राम को मांग पत्र देकर छटाए गए कर्मियों को वापस ड्यूटी पर लेने के लिए संघ कई बार मांग कर चुका है। मौखिक भी गुहार लगा चुके है, लेकिन संघ को बार-बार झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं। इसीलिए नगर पालिका कर्मचारी संघ हड़ताली कर्मियों के साथ विधायक दफ्तर के बाद प्रदर्शन किया। विधायक को ज्ञापन देकर मांग की गई कि नगर निगम कमिश्नर से बात कर उन्हें उनकी ड्यूटी पर वापस लगाया जाए। इस मौके नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य सचिव नरेश मलकट, राज्य प्रेस सचिव बसंत कुमार, फायर के जिला प्रधान साहुन खान, महिला उप प्रधान सुशीला देवी, कैशियर सौरव बालगूहेर, राजेश कुमार समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें