दो बच्चों की मां ने फंदा लगाकर आत्महत्या की
सोहना के वार्ड-18 में 40 वर्षीय ललिता ने पंखे से साड़ी के सहारे आत्महत्या कर ली। उसकी बेटी ने उसे लटका हुआ देखा और परिवार को सूचित किया। परिजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने जांच शुरू की, और बताया कि ललिता मानसिक रूप से परेशान थी।

सोहना, नरेश कुमार। शहर के वार्ड-18 में दो बच्चों की मां ने पंखे से साड़ी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की पहचान 40 वर्षीय ललिता के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह उसकी बेटी ने कमरे के अंदर ललिता को फंदे से लटका देखा और परिवार को सूचना दी। परिजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गुरुग्राम से अपराध जांच टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।जांच अधिकारी एएसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार ललिता मानसिक रूप से परेशान थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


