ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्राममंत्री ने एंबिएंस लैगून सोसायटी के लोगों की सुनी समस्याएं

मंत्री ने एंबिएंस लैगून सोसायटी के लोगों की सुनी समस्याएं

हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने एंबियंस लैगून अपार्टमेंट्स में रहने वाले लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अपार्टमेंट वासियों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। एंबियंस लैगून...

मंत्री ने एंबिएंस लैगून सोसायटी के लोगों की सुनी समस्याएं
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवSun, 15 Jul 2018 08:38 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुग्राम। कार्यालय संवाददाता

हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने एंबियंस लैगून अपार्टमेंट्स में रहने वाले लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अपार्टमेंट वासियों की समस्या के जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब तक एबियंस मॉल के पास यू टर्न नहीं बनता। तब तक उनके आवागमन की सुविधा के लिए पुलिस आयुक्त केके राव के साथ एक बैठक करवाकर समाधान किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था में दिक्कत नहीं हुई तो पुलिस आयुक्त उनके आवागमन के रास्ते का समाधान कर देंगे। इसके साथ लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि दिल्ली और गुरुग्राम के बीच कनेक्टिविटी सुधारने की दिशा में प्रदेश सरकार काम कर रही है। इसका फायदा एंबिएंस लैगून अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को मिलेगा। नरबीर सिंह ने इन अपार्टमेंट्स में नगर निगम की तरफ से एक ओपन जिम जल्द लगाने का भी आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होंने लोगों से पॉलिथीन और प्लास्टिक का प्रयोग स्वयं बंद करने की अपील की। गुरुग्राम जिला के नाहरपुर गांव के लोगों ने ऐसा करके अपने गांव को स्वच्छ बना लिया है। इस अवसर पर नगर निगम गुरुग्राम के जिला राजस्व अधिकारी विजय यादव, राजेंद्र तथा नाथूपुर के पूर्व सरपंच लीलू भी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें