Gurgaon News: मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग की योजना नहीं होने से दिक्कत होगी

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

Gurgaon News: - पार्किंग नहीं होने से मेट्रो यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है- पार्किंग नहीं होने से मेट्रो यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है

Gurgaon News: मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग की योजना नहीं होने से दिक्कत होगी

Gurgaon News: - पार्किंग नहीं होने से मेट्रो यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है - अभी जीएमआरएल की तरफ से मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-नौ तक मेट्रो संचालन का टेंडर आवंटित किया है

मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग की व्यवस्था

गुरुग्राम, दीपक आहूजा। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के तहत प्रस्तावित स्टेशनों पर स्कूटर, बाइक व कार पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने की वजह से यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। उन्हें मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए सिटी बस, ऑटो या ई-रिक्शा पर पूर्णतया आश्रित रहना पड़ेगा। इसकी वजह से इस मेट्रो में यात्रियों की संख्या पर असर पड़ सकता है।

गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड का कार्य

गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने करीब 30.5 किमी लंबी ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के तहत सेक्टर-45, यूनिटैक साइबर पार्क और सेक्टर-72 के मेट्रो स्टेशन का डिजाइन तैयार किया है। इन मेट्रो स्टेशन पर सिर्फ सिटी बस, ऑटो, ई-रिक्शा, कार और टैक्सी के पिक एंड ड्रॉप की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इन मेट्रो स्टेशन के आसपास भी पार्किंग का कोई बंदोबस्त नहीं है। ऐसे में मेट्रो तक आवागमन के लिए उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि अभी ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के तहत मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से लेकर सेक्टर-नौ तक मेट्रो निर्माण चल रहा है। सेक्टर-नौ से लेकर डीएलएफ साइबर सिटी तक मेट्रो निर्माण का टेंडर अभी जारी नहीं हो सका है।

क्या कहती मेट्रो की डीपीआर

मेट्रो डीपीआर के मुताबिक गुरुग्राम में 60 प्रतिशत दुपहिया वाहन हैं, जबकि 38 प्रतिशत कार हैं। सुभाष चौक से राजीव चौक तक रोजाना वाहनों की संख्या करीब 1.21 लाख है, जबकि बसई चौक पर वाहनों की संख्या करीब साढ़े 38 हजार है। रिपोर्ट के मुताबिक गुरुग्राम बस अड्डे से रोजाना करीब 18 हजार 555 यात्री बसों के माध्यम से सफर करते हैं। राइट्स के अनुमान के मुताबिक साल 2031 तक ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो में यात्रियों की संख्या 7.26 लाख होगी। साल 2041 में 8.81 लाख और साल 2051 में 10.70 लाख होगी। सुबह और शाम के समय प्रति घंटा यात्रियों की संख्या साल 2031 में 27 हजार 263, साल 2041 में 34 हजार 309 और साल 2051 में 43 हजार 878 होगी।

कहां-कहां बनाए जाएंगे मेट्रो स्टेशन

इस मेट्रो परियोजना के तहत मिलेनियम सिटी सेंटर, सेक्टर-45, यूनिटैक साइबर पार्क, सेक्टर-47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टरा-72ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज-छह, सेक्टरा-10, 37, गांव बसई, सेक्टर-101, सेक्टर-नौ, सेक्टर-सात, सेक्टर-चार, सेक्टर-पांच, रेलवे स्टेशन, अशोक विहार, सेक्टर-तीन, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23ए, सेक्टर-22, सेक्टर-21, उद्योग विहार फेज-एक और डीएलएफ साइबर सिटी में मेट्रो स्टेशन का निर्माण किया जाएगा।

क्या कहते हैं स्थानीय निवासी

अर्जुन नगर कॉलोनी निवासी गौरव का कहना है कि उन्हें सेक्टर-सात का स्टेशन समीप पड़ेगा, लेकिन यहां पार्किंग नहीं होगी तो उन्हें इस स्टेशन तक पहुंचने में दिक्कत होगी। उनके पास बाइक है। अभी वे मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में बाइक को खड़ा करके नोएडा में नौकरी करने के लिए जाते हैं।

न्यू कॉलोनी निवासी अजीत पंडित ने बताया कि उनके घर के समीप सेक्टर-सात या सेक्टर-चार मेट्रो स्टेशन पड़ेगा। वे अभी कार से दिल्ली आना-जाना करते हैं। यदि मेट्रो से जाएं तो कार पार्किंग का इंतजाम होना चाहिए।

मेट्रो स्टेशन पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था को लेकर जीएमआरएल अधिकारियों से बात की जाएगी। प्रस्तावित मेट्रो तक पहुंचने में यात्रियों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो, इसका ध्यान रखा जाएगा।

- पीसी मीणा, सीईओ, जीएमडीए

सवाल और जवाब

✦गुरुग्राम में मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग की क्या स्थिति है?−
गुरुग्राम में ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के तहत प्रस्तावित स्टेशनों पर स्कूटर, बाइक व कार पार्किंग की व्यवस्था नहीं है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगुड़गांवGurgaon News: मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग की योजना नहीं होने से दिक्कत होगी