ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामएकलव्य तीर्थ के निर्माण के लिए राज्यपाल से मिले

एकलव्य तीर्थ के निर्माण के लिए राज्यपाल से मिले

गुरुग्राम। कार्यालय संवाददाता। खांडसा एकलव्य तीर्थ के निर्माण और उत्थान को लिए प्रतिनिधिमंडल हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से उनके निवास...

एकलव्य तीर्थ के निर्माण के लिए राज्यपाल से मिले
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवTue, 18 Jan 2022 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुग्राम। खांडसा एकलव्य तीर्थ के निर्माण और उत्थान को लिए प्रतिनिधिमंडल हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से उनके निवास स्थान पर जाकर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उनको एकलव्य का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। राज्यपाल ने विषय को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि एक बार टीम द्वारा निरीक्षण करवाकर इस विषय को आगे बढ़ाएंगे। इस विश्व धरोहर के लिए जो भी मदद होगा करेंगे और हरियाणा सरकार से भी अनुरोध करेंगे। अभिनेता राज चौहान ने भी उम्मीद जताई है कि हरियाणा सरकार खांडसा गांव स्थित एकलव्य तीर्थ के विकास के लिए हर संभव मदद करेगी।

खांडसा गांव जो पहले खांडव वन कहलाता था। महाभारत काल में गुरुद्रोण की तपो भूमि थी। एकलव्य यहां गुरुद्रोण को अपना गुरु मान कर,अपनी धनुर्विद्या का अभ्यास करते थे। शम्मी अहलावत ने भी हरियाणा के राज्यपाल का एकलव्य तीर्थ निर्माण के प्रति दिलचस्पी दिखाने पर धन्यवाद किया है। राज्यपाल से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में एकलव्य टीम तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष कुद्दड़ी कुमार, एकलव्य तीर्थ के अध्यक्ष सुनील कुमार, राकेश राघव, अंतर पाल आदि शामिल थे। टीम ने भरोसा दिया है कि आगामी मकर सक्रांति तक एकलव्य तीर्थ का निर्माण लगभग पूरा हो चुका होगा। उन्होंने लोगों से इसमें ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने की अपील की है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें