दमदमा झील में नए वर्ष पर नौकायन का आनंद ले सकेंगे
सोहना में हरियाणा टूरिज्म निगम 31 दिसंबर की रात को पर्यटकों के लिए विशेष तैयारियां कर रहा है। अरावली पहाड़ी के पास स्थित बारबेट और दमदमा झील पर पर्यटक ठहरकर नौकायान का आनंद ले सकेंगे। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और ठंडी रातें यादगार अनुभव प्रदान करेंगी।

सोहना। हरियाणा टूरिज्म निगम 31 दिसंबर की रात को पर्यटकों के लिए यादगार बनवाने के लिए तैयार है। इसके लिए सोहना में अरावली पहाड़ी की गोद में बने बारबेट और दमदमा झील किनारे सारस पर्यटन स्थल पर तैयारियां शुरू हो गई है। यहां आने वाले पर्यटक 31 दिसंबर और एक जनवरी को न सिर्फ ठहर सकेंगे बल्कि वह इस दौरान झील में नौकायान का आनंद भी ले सकेंगे। झील के तीन तरफ हरियाली से भरपुर अरावली पहाड़ी से ऊपर निकलने वाला सुबह का सूरज का दृश्य देखने लायक होता है। रात के समय में कोहरा होने से तो अगली सुबह की ठंड शिमला जैसी सर्दी का अहसास कराती है।
वहीं, सोहना में अरावली पहाड़ी के ऊपर बना बारबेट कॉम्पलेक्स से 70 हजार की आबादी वाले शहर की रात के अंधेरे में चमक किसी भी पहाड़ी क्षेत्र से सुन्दरता में कम नहीं होती। रात के समय में पर्यटन स्थल से धरातल का बिजली के बल्ब और स्ट्रीट लाइटों की रोशनी आसमान में चमकते सितारों की भांति सुन्दर नजारा देखने को मिलता है। बारबेट कॉम्पलेक्स की उंचाई वाले क्षेत्र से साइबर सिटी गुरुग्राम की गगन चुंबी इमारते, दिल्ली-वडोदरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौड़ते वाहनों की लंबी लाइन मन को मुरीद कर देती है। नाव का शुल्क इस तरह निर्धारित दमदमा झील में नौकायान करने के दौरान एक नाव में चार से छह पर्यटक बैठ सकते हैं। चार पर्यटक पैडल वाली नाव में 20 से 25 मिनट नौकायान करने के लिए उन्हें 200 रुपये चुकाने होंगे। वहीं चार से अधिक संख्या होने पर 50 रुपये एक पर्यटक की फीस बढ़ेगी। छह पर्यटक अगर एक साथ नौकायान करेंगे तो उनसे 300 रुपये 30 मिनट का जार्च वसूला जाएगा। इसमें सुरक्षा बेल्ट सभी मिलेगी। पर्यटकों की जरूरत के अनुसार नाव उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा चप्पू वाली नाव भी झील पर मौजूद है। इसमें से 15 पर्यटक एक साथ नौकायान कर सकते हैं। इस नाव को मास्टर ट्रेनर चलाएगा। सारस और बारबेट कॉम्पलेक्स पर आने वाले पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के लिए पूरी तैयारियां है। 25 दिसंबर के आसपास या इसके बाद ही पर्यटक यहां आने के लिए कमरे बुक कराते हैं। पर्यटन निगम नववर्ष और जाने वाले वर्ष 2025 की यादगार बनवाने के लिए तैयार है। -सुनील शर्मा, प्रबंधक बारबेट/सारस पर्यटन स्थल, सोहना

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




