‘सनातन का इतिहास हजारों वर्ष पुराना’
Feb 23, 2026 11:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
गुरुग्राम के सुशांत लोक स्थित कम्युनिटी सेंटर पर एक विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी सत्यानंद गिरि महाराज और समाज सेवी बोधराज सीकरी ने हिंदू धर्म और उसके इतिहास पर चर्चा की। पंडित नन्द किशोर ने राम कथा प्रस्तुत की, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

गुरुग्राम। सुशांत लोक एक स्थित कम्युनिटी सेंटर पर रविवार को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें महामंडलेश्वर स्वामी सत्यानंद गिरि महाराज शामिल हुए। समाज सेवी बोधराज सीकरी ने हिंदू तथा हिंदुत्व पर बोलते हुए हमारे पुरातन धर्म ग्रंथों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सनातन का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है। जिसकी पुष्टि हमारे पुरातन वेद ग्रंथ व अन्य उपनिषद करते हैं। कार्यक्रम में बृज भूमि से पधारे कथा वाचक पंडित नन्द किशोर ने राम कथा के साथ संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर प्रदीप शर्मा, अरुण वर्मा आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


