Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsMassive Fire in Gurugram Store Fire Department Criticized for Delays
सदर बाजार में 3 मंजिला दुकान जली, दमकल ने आग पर पाया काबू

सदर बाजार में 3 मंजिला दुकान जली, दमकल ने आग पर पाया काबू

संक्षेप:

- मौके पर पहुंची दमकल विभाग ने तीन गाड़ियों ने एक दो घंटे में आग पर पाया काबू सदर बाजार में 3 मंजिला जली, दमकल ने आग

Sep 16, 2025 01:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम। रविवार देर रात गुरुग्राम के सदर बाजार की प्लास्टिक वाली गली में एक तीन मंजिला दुकान में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर तो पहुंचीं। मौके पर विधायक मुकेश शर्मा भी पहुंचे। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि दुकान की दूसरी व तीसरी मंजिल पर रखा सामान पूरी तरह से जल गया। दरअसल, दो गाड़ियों की सीढ़ियां जाम होने की वजह से नहीं खुल पाईं और एक गाड़ी का पाइप भी फटा हुआ था। इस वजह से करीब 20 से 25 मिनट तक पानी नहीं निकल पाया, जिससे आग और फैल गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लोगों ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सूचना मिलने के 45 मिनट बाद मौके पर पहुंचीं, और उसके बाद भी ये खामियां सामने आईं। लोगों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने संभाला मोर्चा दमकल विभाग की इस लापरवाही से नाराज दुकानदारों ने मौके पर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही सिटी थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में व्यापारियों ने फायर ब्रिगेड विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। बाद में, अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को बुलाया गया, और कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 11 बजे आग पर काबू पाया जा सका। यह आग सदर बाजार के सेठ दुर्गा प्रसाद सक्सेना प्लेस में स्थित ओमप्रकाश एंड संस और विजय एंड संस की दुकान में लगी थी। दुकान में प्लास्टिक, डिस्पोजल और घरेलू सामान रखा था, जिसके कारण आग तेजी से फैली। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं दमकल अधिकारी नरेंद्र यादव ने कहा कि किसी भी गाड़ी में कोई परेशानी नहीं हुई। बल्कि आग जल्दी काबू करने के बाद लोगों ने आभार व्यक्त किया।