Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsMassive Fire Erupts in Gurugram Tire Warehouse No Casualties Reported
दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र में टायरों के गोदाम में आग से हड़कंप

दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र में टायरों के गोदाम में आग से हड़कंप

संक्षेप:

गुरुग्राम के दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को एक टायर गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की वजह से घना धुआं फैल गया और दमकल विभाग ने त्वरित कार्रवाई की। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने का संदेह है। राहत की बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ और बड़े नुकसान से बचा गया।

Dec 16, 2025 11:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक टायरों के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि देखते ही देखते धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक फैल गया, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग तुरंत हरकत में आया और चार अलग-अलग दमकल केंद्रों (भीमनगर, उद्योग विहार, सेक्टर 37 और सेक्टर 29) से सात फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकल विभाग के अनुसार आग की शुरुआत गोदाम की पहली मंजिल से हुई, जहां बड़ी मात्रा में टायर और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी।

टायरों में आग लगने के कारण धुआं बेहद घना हो गया, जिससे दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की लपटें नीचे भूतल तक भी पहुंच गईं, जिससे वहां रखा कुछ सामान क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, दमकलकर्मियों की सूझबूझ से भूतल पर लगी मशीनों को सुरक्षित बचा लिया गया। भीमनगर दमकल केंद्र के एफएसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि कई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। बड़ा नुकसान टला, कोई हताहत नहीं राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एहतियात के तौर पर आसपास की फैक्ट्रियों को तुरंत खाली करा लिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मियों की तत्परता के चलते गोदाम के बिल्कुल पास स्थित दो अन्य फैक्ट्रियों को भी आग से सुरक्षित बचा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे में टायरों और अन्य सामान के जलने से लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। दमकल विभाग ने औद्योगिक इकाइयों को अग्नि सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है और आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;