सेक्टर-65 के मैदावास गांव में गत्ता गोदाम में लगी आग, 15 झुग्गियां जलकर राख

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम के सेक्टर 65 में एक गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे 10 से 15 झुग्गियों को नुकसान हुआ। आग की लपटें तेजी से फैलीं और दमकल विभाग ने बचाव कार्य शुरू किया। आग लगने से झुग्गियों में रहने वाले परिवार बेघर हो गए और उनका सामान जलकर राख हो गया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

सेक्टर-65 के मैदावास गांव में गत्ता गोदाम में लगी आग, 15 झुग्गियां जलकर राख

गुरुग्राम। गुरुग्राम के सेक्टर 65 स्थित मैदावास गांव में बने एक गत्ते और कबाड़ के गोदाम में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्होंने पास ही बनी 10 से 15 झुग्गियों को भी पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। रात करीब 8:45 बजे जब यह हादसा हुआ, तब आसपास के लोग खाना आदि बनाने में लगे हुए थे। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए आसपास के इलाके को तुरंत खाली करवा दिया ताकि किसी की जान को खतरा न हो। मैदावास गांव में कबाड़ और गत्ते के इस गोदाम में भारी मात्रा में ज्वलनशील सामान रखा हुआ था। रात को अचानक धुआं और लपटें उठते देख लोगों ने शोर मचाया। देखते ही देखते आग ने पास की झुग्गियों को जलाकर खाक कर दिया। दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर आग बुझाने के काम में जुटी रहीं। गनीमत रही कि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन झुग्गियों में रहने वाले परिवारों का घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया है। पुलिस अब आग लगने के कारणों की जांच कर रही है और नुकसान का पूरा आकलन किया जा रहा है。

झुग्गियों में रहने वाले परिवार हुए बेघर

गोदाम के पास बनी 10 से 15 झुग्गियों में रहने वाले लोग आग लगने के बाद जान बचाकर बाहर की तरफ भागे। इस हादसे में उनका सारा कीमती सामान, राशन और कपड़े जलकर राख हो गए हैं। दमकल कर्मियों ने अपनी सूझबूझ से आग को अन्य रिहायशी इलाकों की तरफ बढ़ने से समय रहते रोक लिया, वरना यह एक बहुत बड़ा हादसा बन सकता था। आग की ऊंची लपटें और धुएं का काला गुबार देखकर पूरे इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों को तुरंत उनके घरों से सुरक्षित बाहर निकाल दिया था। दमकल की टीमें लगातार आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। सेक्टर-29 सहित उद्योग विहार, भीमगनगर दमकल केंद्र से टीमें आग बुझाने में लगी हुई है。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आग लगने का कारण क्या है?
पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।