डिजिटल लॉक तोड़कर ट्रक से उड़ाए 18 लाख के मोबाइल

Apr 16, 2026 11:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

हरियाणा और राजस्थान के बीच चलने वाले ई-कॉमर्स कंटेनरों में 94 कीमती मोबाइल फोन की चोरी का मामला सामने आया है। ट्रक के डिजिटल लॉक के साथ छेड़छाड़ कर चोरी की गई। शिकायत के बाद मामला गुरुग्राम में दर्ज किया गया है। आरोपी चालक नासिर पर आरोप है कि उसने एक संगठित गिरोह के साथ मिलकर यह वारदात की।

डिजिटल लॉक तोड़कर ट्रक से उड़ाए 18 लाख के मोबाइल

गुरुग्राम,गौरव चौधरी। हरियाणा और राजस्थान के बीच चलने वाले ई-कॉमर्स कंटेनरों में सेंधमारी का एक बड़ा मामला सामने आया है। महाराष्ट्र से तावड़ू आ रहे एक ट्रक से शातिर तरीके से 94 कीमती मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए, जिनकी कुल कीमत 18 लाख 25 हजार 673 रुपये आंकी गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के लिए ट्रक में लगे आधुनिक डिजिटल लॉक के साथ छेड़छाड़ (टेम्परिंग) की गई थी। जीरो एफआईआर के बाद गुरुग्राम में मामला दर्जनेंसी रोडलाइंस के मालिक विकास कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वारदात का संदेह राजस्थान के दौसा स्थित मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ था, इसलिए वहां की पुलिस ने पहले जीरो एफआईआर दर्ज की।

अब मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे गुरुग्राम के बिलासपुर थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है, जहां पुलिस ने चोरी की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है।ऐसे खुली चोरी की पोलशिकायत के अनुसार 18 जनवरी को सामान लोड करके ट्रक महाराष्ट्र से तावड़ू के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में चालक नासिर ने गाड़ी को दौसा के पापड़दा के पास रोका। जब 29 जनवरी को ई-कॉमर्स कंपनी ने इन्वेंट्री चेक की, तो पाया कि 94 मोबाइल गायब हैं। कंपनी ने तुरंत इसकी सूचना ईमेल के जरिए ट्रांसपोर्टर को दी।मामले की प्रारंभिक जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी चालक नासिर ने नौकरी पाने के लिए अपना जो पता दिया था, वह गलत निकला। आरोप है कि नासिर ने एक संगठित गिरोह के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है।जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।