
अच्छी खबर :- हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक को जोड़ रही सड़क की मरम्मत होगी
- करीब दो किमी लंबी इस रोड की मरम्मत पर करीब 77 लाख रुपये की लागत आएगी- करीब दो किमी लंबी इस रोड की मरम्मत पर करीब 77 लाख रुपये की लागत आएगी
गुरुग्राम। हीरो होंडा चौक को उमंग भारद्वाज चौक से जोड़ रही करीब दो किमी लंबी सड़क की विशेष मरम्मत होगी। इसको लेकर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को मंजूरी प्रदान कर दी है। एनएचएआई की तरफ से ठेकेदार से इस कार्य को पूरा करवाया जाएगा। मौजूदा समय में यह सड़क बदहाल अवस्था में है। रोजाना करीब 70 हजार वाहन इस मुख्य सड़क से निकलते हैं। इस मुख्य सड़क को एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्ग 352डब्ल्यू घोषित किया हुआ है। अक्टूबर माह में एनएचएआई ने इस सड़क की मरम्मत करवाने की मंजूरी जीएमडीए से मांगी थी। अब करीब ढाई महीने बीतने के बाद जीएमडीए ने इसकी मंजूरी प्रदान की है।
जीएमडीए ने एनएचएआई से आग्रह किया है कि अतिशीघ्र इस मुख्य सड़क की विशेष मरम्मत करवाई जाए। सड़क की मरम्मत पर करीब 77 लाख रुपये की लागत आएगी। नगर निगम की कार्यशैली से परेशान एनएचएआई एनएचएआई की तरफ से पिछले पांच महीनों में इस मुख्य सड़क में तीन बार गड्ढे भरवाए हैं, लेकिन गांव खांडसा और मोहम्मदपुर झाड़सा में सीवर जाम होने के कारण गंदा पानी इस मुख्य सड़क पर आकर एकत्रित हो जाता है। इस वजह से यह दोबारा क्षतिग्रस्त हो जाती है। एनएचएआई के परियोजना अधिकारी योगेश तिलक ने नगर निगम के आयुक्त प्रदीप सिंह को पत्र लिखकर स्पष्ट किया है कि यदि सड़क दोबारा क्षतिग्रस्त होती है तो उसे नगर निगम ठीक करवाएगा। इस सड़क के निर्माण में करीब 200 करोड़ खर्च होने हैं इस मुख्य सड़क के दोबारा निर्माण पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। 100 करोड़ रुपये की लागत से पानी, सीवर, बिजली और बरसाती नाले को स्थानांतरित किया जाएगा। 100 करोड़ रुपये की लागत से मुख्य सड़क को तीन-तीन लेन, जबकि दो-दो लेन की सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। बिजली लाइनों को स्थानांतरित करने का कार्य जीएमडीए की तरफ से किया जा रहा है। बिजली घर और सीएनजी स्टेशन के अलावा बीकानेर मिष्ठान भंडार इस योजना की अड़चन बना हुआ है। इस मुख्य सड़क पर सेक्टर-37 और खांडसा में दो छोटे फ्लाईओवर और उमंग भारद्वाज चौक पर एक फ्लाईओवर का निर्माण होना है। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का निर्माा शुरू हुआ ओल्ड गुरुगाम मेट्रो का संचालन इस मुख्य सड़क के साथ हीरो होंडा चौक से लेकर उमंग भारद्वाज चौक तक बाईं तरफ होना है। उद्योग विहार फेज-छह स्टेशन भी इस मुख्य सड़क पर तैयार होना है। मेट्रो का निर्माण इस सड़क पर गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने शुरू करवा दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




