ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामरेवाड़ी का साइक्लिस्ट महेश आज निकलेगा भारत भ्रमण पर

रेवाड़ी का साइक्लिस्ट महेश आज निकलेगा भारत भ्रमण पर

रेवाड़ी। रेवाड़ी के युवा साइक्लिस्ट महेश यादव ने क्लीन इंडिया, ग्रीन इंडिया व शिक्षित...

रेवाड़ी का साइक्लिस्ट महेश आज निकलेगा भारत भ्रमण पर
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवMon, 01 Mar 2021 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

रेवाड़ी। रेवाड़ी के युवा साइक्लिस्ट महेश यादव ने क्लीन इंडिया, ग्रीन इंडिया व शिक्षित इंडिया के नारे के साथ भारत भ्रमण का निर्णय लिया है। उन्होंने सोमवार को मॉडल टाउन स्थित सामाजिक कार्यकर्ता केशव चौधरी के कार्यालय में बुलाए पत्रकार में सम्मेलन में दी। महेश ने बताया कि वह 25 दिवसीय भारत भ्रमण पर साइकिल पर निकलेंगे और इसकी शुरूआत दो मार्च से इंडिया गेट दिल्ली से करेंगे। उनकी यह यात्रा लगभग 6 हजार किलोमीटर की होगी। इस दौरान वे लोगों को अपने उपरोक्त अभियान के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। महेश यादव ने बताया कि वे मंगलवार को इंडिया गेट से जयपुर, उदयपुर, गुजरात के गांधीनगर, नवसारी, महाराष्ट्र के मुंबई होते हुए चेन्नई, भुवनेश्वर, कोलकाता, बिहार और यूपी होते हुए वापिस दिल्ली पहुंचेंगे। इस दौरान वे 85 शहरों से गुजरेंगे। एक दिन में वे लगभग 350 किलोमीटर की यात्रा तय करेंगे। इस अभियान हेतु केशव चौधरी ने उसे 21 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की है। इस मौके पर महेश के पिता ओमप्रकाश, नगर परिषद के पूर्व प्रधान हरीश अरोड़ा, भीमसेन मखीजा, सुरेंद्र आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें