लोगों के विरोध के बाद भी सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू
सोहना के सांप की नंगली गांव जाने वाले सड़क पर मरम्मत कार्य का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। लोगों को लगा कि फर्श को कंक्रीट में बदला जा रहा है। ठेकेदार के मजदूरों ने काम शुरू किया, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ गया। अधिकारियों ने समझाया कि यह मरम्मत का कार्य है और अब काम जारी है।

सोहना, अमर मौर्य। शहर के सांप की नंगली गांव को जाने वाले सड़क पर मरम्मत कार्य स्थानीय लोगों के भारी विरोध के बाद भी चालू हुआ। आरोप है कि पत्थर की लगी फर्श को उखाड़कर दोबारा लगाने पर लोग भड़क गए थे। शहर के चूंगी नंबर एक से सांप की नंगली गांव को जाने वाले मार्ग लोक निर्माण विभाग ने पत्थर के ब्लॉकों की लगी फर्श को चार दिन पहले उखाड़ना शुरू कर दिया था। फर्श को उखड़ता देख मार्ग के दोनों तरफ लगता आबादी क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने उक्त फर्श को कंक्रीट की बनाए जाने का भ्रम अपने मन में पाल लिया।
लेकिन शुक्रवार की सुबह मौके पर पहुंचे ठेकेदार की मजदूरों ने जैसे ही सड़क के दोनों तरफ पड़े ब्लॉकों को लगाना शुरू कर दिया। जिसे देख स्थानीय लोगों को पारा सातवें आसमान में चढ़ गया। लोगों ने मजदूरों को तुरन्त प्रभाव से रोक दिया। लोगों के भारी विरोध के बावजूद फर्श लगाने का कार्य करीब तीन घंटा बाधित रहा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने गुरुसाएं लोगों को समझाने लगे। बांध कॉलोनी में रहने वाले समाजसेवी भारत भीमवाल ने बताया कि गुस्साएं लोगों को जब बताया गया कि यह मरम्मत का कार्य है। जिसका प्रस्ताव भी मरम्मत का पारित किया हुआ है।लोगों को बिना किसी जानकारी के विरोधाभास से उनका कार्य बाधित हुआ। लेकिन देर से ही सही लोगों को इस बात की समझ आ गई और अब मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।- सुरेन्द्र कुमार, एसडीओ लोक निर्माण विभाग सोहना
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


