Gurgaon News: मोहम्मदपुर में तेंदुआ आने से ग्रामीणों में दहशत माहौल
Gurgaon News: सोहना, संवाददाता। गांव मोहम्मदपुर गूर्जर में तेंदुआ की उपस्थिति से ग्रामीणों में दहशत है। तेंदुआ ने अब तक किसी को नुकसान नहीं पहुँचाया है, लेकिन लोग खेतों की तरफ जाने से डर रहे हैं। रात के समय ग्रामीण अपने घरों से बाहर नहीं निकलते। तेंदुआ की मौजूदगी से ग्रामीणों की नींद उड़ गई है।

Gurgaon News: सोहना, संवाददाता। नगर परिषद के गांव मोहम्मदपुर गूर्जर में तेंदुआ नजर आने से ग्रामीणों में दहशत माहौल बना हुआ है। तेंदुआ ने गांव मे किसी प्रकार की जनहानि नहीं पहुंचाई है। नगर परिषद के वार्ड एक के गांव मोहम्मदपुर गूर्जर में गुरुवार रात आबादी क्षेत्र के बाहर तेंदुआ दिखाई दिया। यहां के निवासी प्रकाश ने बताया कि तेंदुआ ने किसी भी प्रकार से जनहानि नहीं पहुंचाई है। तेंदुआ गांव के बाहर बना फार्म हाउस के पास खेतों में निकलता देखा गया।
ग्रामीणों का डर
गुरुवार से ही ग्रामीण अब रात के समय में अपने घरों से बाहर नहीं निकलते है। विशेषकर खेतों की तरफ तो जाते ही महीं। क्योंकि ज्वार और बाजरे की फसली फसले है। जिससे तेंदुआ अपना शिकार करने के लिए छुपकर बैठ भी सकता है। इसी डर ने ग्रामीणों की रातों की नींद उडाई हुई है। यहां के निवासी धर्मपाल ने बताया कि दो से तीन माह में तेंदुआ गांव के आसपास नजर ही आ जाते है। गांव से जाने वाली मुख्य सड़क पर रात के अंधेरे में तेंदुआ वाहनों के सामने से निकलते है।
तेंदुए की आदतें
-तेंदुआ गांव में आने की कोई शिकायत नहीं आई है। वैसे भी यह गांव अरावली पहाड़ी से ज्यादा दूर नहीं है। अरावली में दर्जनों तेंदुआ जीवन यापन कर रहे हैं, जो भोजन की तलाश में आ सकते हैं।
कृष्ण कुमार-निरीक्षक वन्य जीव विभाग सोहना


