ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामभोपाल निगम से कचरा प्रबंधन का तरीका सीखा

भोपाल निगम से कचरा प्रबंधन का तरीका सीखा

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय हरियाणा द्वारा गुरूग्राम में ठोस कचरा प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण...

भोपाल निगम से कचरा प्रबंधन का तरीका सीखा
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवSat, 28 May 2022 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

गुरुग्राम। शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय हरियाणा द्वारा गुरुग्राम में ठोस कचरा प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में नगर निगम ने आईआईटी रूड़की, नगर निगम भोपाल व गोवा के एक्सपर्ट ने ठोस कचरा प्रबंधन की विभिन्न तकनीकों व उनके यहां अपनाई जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। मेयर मधु आजाद ने प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का आह्वान किया और कचरे को अलग-अलग करने पर जोर दिया।

आईआईटी रूड़की के प्रोफेसर डॉ. एए काजमी ने ठोस कचरा प्रबंधन की विभिन्न तकनीकों एवं अपनाई जाने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से साईट सर्वे, पर्यावरण प्रबंधन प्लान, कचरे को अलग-अलग करने, गैसों की निगरानी, कचरे को अलग साईट पर ले जाने, ग्राउंड वाटर मैनेजमैंट, कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का ध्यान, फायर मैनेजमैंट प्लान, एयर क्वालिटी एवं डस्ट मैनेजमैंट, लीचेट एवं स्ट्रॉम वाटर मैनेजमैंट आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मिथेन गैस की निगरानी करना बहुत ही जरूरी है व आरडीएफ पर मानसून कवर जरूरी होना चाहिए। मिथेन गैस के स्तर की जांच करके उसे नियंत्रण में रखना अत्यंत आवश्यक है।

नगर निगम भोपाल के कार्यकारी अभियंता राजेश कुमार सक्सेना ने भोपाल में अपनाई जा रही कचरा प्रबंधन गतिविधियों के बारे में जानकारी दी व भानपुर डंप साईट के सौंदर्यीकरण के बारे में बताया। गोवा कचरा प्रबंधन निगम के अभियंताओं गजानन कामत एवं शौकन तेली ने पुराने लिगेसी कचरे के रेमिडिएशन के बारे में बताया। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को पूर्णतया बंद करने व कचरे को अलग-अलग करने पर जोर दिया। इस मौके पर शहरी स्थानीय निकाय के मुख्य अभियंता अशोक राठी भी मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें