उद्योगों में श्रम सुधारों-नए श्रम संहिता लागू करने पर जोर दिया
- हरियाणा श्रम विभाग के साथ श्रम सुधारों पर गुरुग्राम में सत्र आयोजित किया गया गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। उद्योगों में श्रम सुधारों और नए श्रम संह

गुरुग्राम। उद्योगों में श्रम सुधारों और नए श्रम संहिताओं को लागू करने को लेकर रविवार को एनएचआरडी नेटवर्क ने महत्वपूर्ण सत्र का आयोजन किया। इसमें एनसीआर और राजस्थान क्षेत्र से आए 150 से अधिक एचआर पेशेवरों और उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के लिए सुगम व्यवसायिक वातावरण तैयार करने के साथ श्रमिकों के हितों की सुरक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है। नई श्रम संहिताओं के तहत पारंपरिक निरीक्षण आधारित व्यवस्था से आगे बढ़ते हुए एक सहज, पारदर्शी और सुगम अनुपालन व्यवस्था विकसित की जा रही है।
आयोजित पैनल चर्चा में अतिरिक्त श्रम आयुक्त (एनसीआर) कुशल कटारिया, उप श्रम आयुक्त नवीन शर्मा, हेड एचआर, होंडा टू-व्हीलर्स इंडिया के हेड एचआर सत्यप्रकाश पाटिल, हुंडई मोटर्स के हेड एचआर टवर काडेल, संदीप गिरोत्रा, विक्रम ने उद्योग और श्रम प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में केंद्र श्रम विभाग के सलाहकार डॉ. आरजी मीणा ने श्रम सुधारों के राष्ट्रीय दृष्टिकोण तथा उद्योग और सरकार के बीच सहयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर धर्म रक्षित, एनएचआरडी नेटवर्क के महानिदेशक धनंजय सिंह ने एचआर पेशेवरों और नीति निर्माताओं के बीच संवाद को बढ़ावा देने में एनएचआरडी की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अमित मलिक, तुषारिका सिंह, अमृता, पूर्णिमा भार्गव, प्रीतम, सुधांशु, प्रमोद और विजय सहित कई अन्य उद्योग प्रतिनिधि शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


