
केएमपी एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना से बचाव के लिए इंतजाम शुरू
गुरुग्राम के कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर कोहरे से बचाव के लिए सफेद पट्टी और रिफ्लेक्टर टेप लगाने का काम शुरू हो गया है। इससे रात में दृश्यता बढ़ेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। हालांकि, टोल वसूली के बावजूद सड़क की सुविधाएं अधूरी हैं। मरम्मत कार्य भी जारी है।
गुरुग्राम। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर कोहरे से बचाव के लिए इंतजाम शुरू कर दिए हैं। एक्सप्रेसवे पर बने गड्ढों को भरने के साथ अब सफेद पट्टी बनाकर रिफ्लेक्टर टेप लगाए जा रहे। इससे रात में यहां से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को कोहरे के दौरान सहूलियत होगी। हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) की ओर से केएमपी एक्सप्रेसवे पर मानेसर से पलवल तक 53 किलोमीटर की मरम्मत कराया जा रहा है। नवंबर तक गड्ढों और पैच को भरा जाना था, लेकिन ग्रैप के कारण मरम्मत कार्य बंद कर पड़ा। जगह-जगह क्षतिग्रस्त सड़क दुर्घटनाओं का न्योता दे रही हैं। एक्सप्रेसवे पर अधिकतर लाइटें खराब है।
दिसंबर में कोहरे और धुंध के इंतजाम नहीं थे। कोहरे से बचाव के लिए सड़कों पर सफेद पट्टी और रिफ्लेक्टर टेप का पुख्ता इंतजाम नहीं था। कोहरे से सड़कों पर दृश्यता 50 मीटर तक कम हो जाती है। इससे कई बार भीषण सड़क हादसे होते हैं। सफेद पट्टी बना रहे एचएसआईआईडीसी अधिकारियों ने कहा कि केएमपी एक्सप्रेसवे पर कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने से वाहन चालकों के लिए सफेद पट्टी सड़क का किनारा दिखाने के लिए काम आती है। सफेद पट्टी की वजह से वाहन चालक सड़क से भटकते नहीं हैं। सीधे सड़क किनारे चलते रहते हैं। रिफ्लेक्टर भी वाहन की लाइट पड़ने पर चमकते हैं। इसलिए कोहरे से बचाव के लिए सफेद पट्टी बनाकर रिफ्लेक्टर टेप लगाए जाएंगे। टोल वसूली के बाद भी दिक्कत हो रही केएमपी एक्सप्रेसवे पर वाहन चालक रोड व टोल देते हैं। टोल की वसूली होने के बाद भी सुविधा आधी अधूरी मिल रही है। एक्सप्रेसवे पर पथ प्रकाश, संकेतक, लेडीज टॉयलेट आदि की सुविधा होनी चाहिए। एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा है। हालात यह हैं कि कई किलोमीटर तक वाहनों की स्पीड 50 से भी ऊपर नहीं पहुंच पाती है। स्पीड बढ़ाते ही तुरत सामने गड्ढे आ जाते थे। इससे आए दिन हादसे होते रहते थे। कुंडली-मानेसर से पलवल की दूरी 135 किलोमीटर है। औद्योगिक क्षेत्र से वाहनों के लिए यह एक्सप्रेसवे बनाया गया है जिसमें मानेसर से पलवल तक 53 किमी की दूरी को ठीक किया जा रहा है। मानेसर से पलवल तक केएमपी एक्सप्रेसवे पर कोहरे से बचाव को लेकर सफेद पट्टी बनाने का शुरू कर दिया गया। वाहन चालकों की सुरक्षा के मद्देनजर एहतियात के लिए काम किया जा रहा है। -अरुण गर्ग डीजीएम एचएसआईआईडीसी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




