ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामजिमनास्टिक में कनिका और वंशिका को मिला प्रथम स्थान

जिमनास्टिक में कनिका और वंशिका को मिला प्रथम स्थान

गुरुग्राम। कार्यालय संवाददाता नेहरू स्टेडियम में मंगलवार को जिम्नास्टिक के मुकाबले कराए गए। लड़कियों के वर्ग में कनिका और वंशिका ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं लड़कों में रिदम प्रथम स्थान पर रहे।...

जिमनास्टिक में कनिका और वंशिका को मिला प्रथम स्थान
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवTue, 29 Aug 2017 06:33 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुग्राम। कार्यालय संवाददाता नेहरू स्टेडियम में मंगलवार को जिम्नास्टिक के मुकाबले कराए गए। लड़कियों के वर्ग में कनिका और वंशिका ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं लड़कों में रिदम प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता बुधवार को भी जारी रहेगी। अंडर-11 लड़कियों के वर्ग में फ्लोर एक्सरसाइज इवेंट में ऋषि स्कूल की कनिका प्रथम, ओएलएफ स्कूल की वंशिका द्वितीय और डीपीएस-45 की नारायणी तृतीय स्थान पर रही। बैलेंसिंग बीम में वंशिका प्रथम, अजंता पब्लिक स्कूल की स्नेहा द्वितीय रही। शिव नादर स्कूल की धनक और ऋषि स्कूल की कनिका ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। ऑल राउंड इवेंट में वंशिका प्रथम रही, जबकि कनिका और स्नेहा को द्वितीय स्थान मिला। नारायणी और धनक तीसरे स्थान पर रही। लड़कों के वर्ग में फ्लोर एक्सरसाइज इवेंट में श्लोम हिल्स के रिद्धम प्रथम रहे। कर्नल पब्लिक स्कूल के पारस और श्लोम हिल्स के आयुष को द्वितीय स्थान मिला, जबकि सनसिटी स्कूल के सनत अरोड़ा तृतीय स्थान पर रहे। वाल्ट टेबल में रिद्धम प्रथम, सनत द्वितीय और पारस तृतीय रहे। ऑल राउंड में भी रिद्धम प्रथम रहे, जबकि पारस को द्वितीय और सनत को तृतीय स्थान मिला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें