
आईटीआई रोजगार मेले में 108 युवा रोजगार के लिए चयनित
-आईटीआई रोजगार मेले में 205 अभ्यर्थियों ने की भागीदारी -विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कौशल शिक्षा से खुल रहे रोजगार के नए मार्ग गुरुग्राम, कार्यालय संवादद
गुरुग्राम। जिला रोजगार कार्यालय गुरुग्राम की ओर से सेक्टर-14 के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में गुरुवार को रोजगार मेला (जॉब फेयर) आयोजित किया गया। इस रोजगार मेले में 19 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर 205 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया। 108 युवाओं को रोजगार ऑफर (नियुक्ति प्रस्ताव) मिले। गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने कहा कि कौशल शिक्षा (स्किल एजुकेशन) युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोल रही है।उद्योगों की मांग के अनुरूप तकनीकी दक्षता बढ़ाना समय की आवश्यकता है। सरकार युवाओं को प्रशिक्षण व रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे स्वयं को विभिन्न ट्रेड (व्यवसायिक क्षेत्रों) में कुशल बनाकर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करें।

मुकेश शर्मा ने कहा कि रोजगार मेलों के माध्यम से कंपनियों और अभ्यर्थियों को एक ही मंच पर जोड़ने से चयन प्रक्रिया अधिक सुगम और प्रभावी होती है। उन्होंने कहा कि यह योजना उद्योगों को युवाओं की नियुक्ति के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने संस्थान को ऐसे आयोजन नियमित रूप से कराने के लिए प्रेरित किया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार ने बताया कि योजना के तहत पात्र संस्थानों को प्रति कर्मचारी प्रति माह 3000 रुपये की सहायता तथा प्रथम बार रोजगार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को ईपीएफ (भविष्य निधि) मद में 15000 रुपये की राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। रोजगार मेले में 19 कंपनियों ने भाग लिया। इसमें 205 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिसमें 108 युवाओं को रोजगार के लिए चयन किया गया है। इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी रंजीत रावत समेत विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




