ज्वेलरी शोरूम के मैनेजर पर लाखों के जेवरात और नगदी चोरी का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित एक ज्वेलरी स्टोर के मैनेजर पर लाखों की चोरी का आरोप लगाया गया है। स्टोर मालिक सुमित गर्ग ने पुलिस को बताया कि मैनेजर विशाल यादव ने 31 मार्च को काम पर नहीं आने पर पैसे चुराते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ज्वेलरी शोरूम के मैनेजर पर लाखों के जेवरात और नगदी चोरी का आरोप

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित एक नामी ज्वेलरी स्टोर में लाखों की चोरी करने का आरोप का स्टोर मैनेजर पर लगा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मूलरूप से दिल्ली के राहिणी निवासी सुमित गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गोल्फ कोर्स रोड पर हाउस ऑफ रिंग नाम से शोरूम चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने विशाल यादव नाम के युवक को स्टोर मैनेजर के पद पर रखा था। बीते 31 मार्च को जब विशाल दोपहर तक काम पर नहीं पहुंचा, तो सुमित ने उसे फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।

शक होने पर जब शोरूम के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए, तो विशाल जेब में पैसे डालता हुआ साफ दिखाई दिया।स्टॉक और कैश की जांच करने पर मालिक के होश उड़ गए। शोरूम से एक लाख 28 हजार रुपये की नकदी और 20 सोने की कीमती अंगूठियां गायब थीं। आरोपी मैनेजर मौका पाकर कीमती सामान और कैश लेकर रफूचक्कर हो गया। डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस ने सुमित गर्ग की शिकायत पर भारतीय मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।