
मानेसर में बंद मकानों के ताले तोड़ने वाले गिरोह का भंडाफोड़
शिकंजा:गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। मानेसर में बंद मकानों को निशाना बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का गुरुग्राम पुलिस ने पर्दाफाश किया है। अपराध शाखा
गुरुग्राम। मानेसर में बंद मकानों को निशाना बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का गुरुग्राम पुलिस ने पर्दाफाश किया है। अपराध शाखा मानेसर और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव भांगरौला से इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि ये आरोपी किसी पेशेवर गिरोह के सदस्य नहीं, बल्कि नशे की लत के शिकार युवा हैं, जो अपने नशे के खर्च को पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। वारदात का सिलसिला 20 जनवरी को शुरू हुआ था, जब मानेसर निवासी एक व्यक्ति के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने अलमारी से मोबाइल, नकदी और आभूषण पार कर दिए थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया तंत्र का सहारा लिया। 27 जनवरी को सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपी चिराग कुमार, अमन कुमार, बिट्टू गुप्ता उर्फ राज और दुर्गेश कुमार को काबू कर लिया। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि वे नशे के आदी हैं और मजदूरी या अन्य कामों से होने वाली आय नशे के महंगे खर्चों के लिए नाकाफी थी। इसी कारण उन्होंने बंद मकानों को निशाना बनाना शुरू किया। आरोपी पहले सुनसान गलियों में बंद मकानों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही ताला तोड़कर कीमती सामान पर हाथ साफ कर देते थे। बरामदगी और पुलिस रिमांड पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एक मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस को उम्मीद है कि गिरोह द्वारा की गई अन्य वारदातों का खुलासा होगा और चोरी किए गए शेष गहने व नकदी बरामद की जा सकेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




