अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सिखाया सेहत और स्वावलंबन का पाठ

Mar 08, 2026 06:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

- नगर परिषद कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, मासिक धर्म स्वच्छता और व्यक्तिगत साफ-सफाई पर दिया गया विशेष जोर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सिखाया सेहत और स्वावलंबन का पाठ

सोहना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को सोहना नगर परिषद कार्यालय में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज की आधी आबादी को उनके अधिकारों के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। नगर परिषद के सफाई निरीक्षक हरीश मेहता की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य से जुड़े संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया, ताकि वे संक्रमण और अन्य बीमारियों से बच सकें।

दैनिक जीवन में व्यक्तिगत स्वच्छता और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के फायदों के बारे में जागरूक किया गया। महिलाओं को समाज में अपनी पहचान बनाने और खुद के निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।सशक्त महिला, मजबूत देशसफाई निरीक्षक हरीश मेहता ने कहा कि महिलाएं परिवार और समाज की धुरी हैं। यदि महिलाएं अपने स्वास्थ्य और अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी, तभी एक स्वस्थ समाज और मजबूत देश का निर्माण संभव है। उन्होंने महिलाओं को समाज में उचित सम्मान देने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के अंत में यह संदेश दिया गया कि महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि हर दिन महिलाओं के योगदान को सराहने और उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर देने का संकल्प है। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं और परिषद के कर्मचारियों ने भाग लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।