आशियारा सोसाइटी का निरीक्षण अधिकारी करेंगे
गुरुग्राम, दीपक आहूजा। धीमी गति से निर्माणाधीन सेक्टर-37सी स्थित आशियारा सोसाइटी का निरीक्षण नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अधिकारी करेंगे।

गुरुग्राम, दीपक आहूजा। धीमी गति से निर्माणाधीन सेक्टर-37सी स्थित आशियारा सोसाइटी का निरीक्षण नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अधिकारी करेंगे। इस सिलसिले में वरिष्ठ नगर योजनाकार रेणुका सिंह ने डीटीपी प्रवीण चौहान को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद बिल्डर को नोटिस देकर जवाब तलब किया जाएगा। साल 2016 में रेणुका ट्रेडर्स लिमिटेड को किफायती आवास योजना के तहत इस सोसाइटी को विकसित करने का लाइसेंस मिला था। चार साल में फ्लैट मिलना था। अब लाइसेंस मिले 10 साल बीत चुके हैं। पिछले दिनों इस सोसाइटी के फ्लैट खरीदारों ने एचएसवीपी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन भी किया था।
-
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


