Gurgaon News: शराबी तत्वों का अड्डा बना गुरुग्राम रोडवेज बस स्टैंड

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

Gurgaon News: - महिला शौचालयों के बाहर बिखरी रहती हैं बोतलें, शौचालयों पर लटके हैं ताले शराबी तत्वों का अड्डा बना रोडवेज बस स्टैंड

Gurgaon News: शराबी तत्वों का अड्डा बना गुरुग्राम रोडवेज बस स्टैंड

Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी के मुख्य गुरुग्राम रोडवेज बस स्टैंड रात में शराबी तत्वों का अड्डा बना जाता है। रात में सफर करने वाले यात्रियों खासकर महिला यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानियां उठानी पड़ रही है। इसके अलावा बस स्टैंड परिसर में महिलाओं के लिए बने शौचालयों पर ताले लगे हैं। इस कारण महिला यात्रियों की समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। बता दें कि रोजाना 25 हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन होने वाले इस व्यस्त बस स्टैंड पर इन दिनों अराजकतत्वों और शराबियों का बोलबाला है। स्थिति यह है कि बस स्टैंड परिसर में, विशेषकर महिला शौच toilet के सामने खुलेआम शराब की खाली बोतलें पड़ी रहती हैं, जिससे यहाँ आने वाली महिला यात्रियों और आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। दैनिक रूप से सफर करने वाले यात्रियों का आरोप है कि रात ढलते ही गुरुग्राम बस स्टैंड शराबी तत्वों का अड्डा बन जाता है। रोडवेज प्रशासन की ओर से रात्रि के समय बस स्टैंड पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। न तो यहां पर्याप्त सुरक्षा गार्ड मुस्तैद रहते हैं और न ही पुलिस की गश्त नजर आती है, जिसके चलते असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। इसके अलावा, यात्रियों की सबसे बड़ी बुनियादी समस्या यहां के शौचालयों का बंद रहना है। देखभाल और प्रशासनिक उदासीनता के कारण अधिकांश शौचालयों पर ताले लटके हुए हैं। ऐसे में विशेष रूप से दूर-दराज से आने वाली महिलाओं और बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लगातार मिल रही शिकायतों के बावजूद रोडवेज अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है。

यात्रियों की प्रतिक्रियाएं

मैं रोजाना इसी बस स्टैंड से सफर करती हूं। शाम ढलते ही यहां का माहौल बेहद असुरक्षित हो जाता है। महिला शौचालयों के आसपास शराब की बोतलें बिखरी रहती हैं और शौचालयों पर ताले लटके होने के कारण महिलाओं को खासी शर्मिंदगी और परेशानी उठानी पड़ती है।

- सुनीता देवी, नियमित यात्री

गुरुग्राम जैसे महानगर के मुख्य बस स्टैंड पर सुरक्षा के नाम पर शून्य व्यवस्था है। रात के समय यहां शराबी और असामाजिक तत्व खुलेआम घूमते हैं। रोडवेज प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेकर यहां सुरक्षा बढ़ानी चाहिए और बंद पड़े शौचालयों को खुलवाना चाहिए।

- राकेश कुमार, यात्री

बस स्टैंड परिसर में अगर शौचालया बंद है उन्हें जल्द खुलवाया जाएगा। रात में पुलिस गश्त को लेकर पुलिस विभाग को लिखा जाएगा। रोडवेज कर्मचारियों को भी इसको लेकर निर्देश दिए जाएंगे।

- गायत्री, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, गुरुग्राम।

सामान्य प्रश्न

✦गुरुग्राम बस स्टैंड पर महिलाओं को कौन सी समस्याएं आ रही हैं?−
महिलाओं को असुरक्षित माहौल का सामना करना पड़ रहा है, खासकर शराबी तत्वों के कारण। इसके अलावा, महिला शौचालयों पर ताले लगे होने के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगुड़गांवGurgaon News: शराबी तत्वों का अड्डा बना गुरुग्राम रोडवेज बस स्टैंड