तीरंदाज रिषभ ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में देश को दिलाया स्वर्ण पदक
गुरुग्राम,संवाददाता। गुरुग्राम के गढ़ी हरसरू गांव के रहने वाले युवा तीरंदाज रिषभ यादव ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैंपियन

गुरुग्राम। गुरुग्राम के गढ़ी हरसरू गांव के रहने वाले युवा तीरंदाज रिषभ यादव ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है। 8वीं वरीयता प्राप्त रिषभ ने टीम स्पर्धा में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर अपने गांव और जिले को गौरवान्वित किया है। भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ने कंपाउंड स्पर्धा के फाइनल में फ्रांस की टीम को हराकर विश्व चैंपियनशिप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस स्वर्ण पदक को जीतने वाली तिकड़ी में रिषभ यादव के साथ अमन सैनी और प्रथमेश फुगे शामिल थे।
50 मीटर कंपाउंड स्पर्धा के फाइनल में भारतीय टीम ने 235 के स्कोर के साथ फ्रांस की टीम को 233 के स्कोर पर मात दी। इस चैंपियनशिप में रिषभ ने एक और पदक अपने नाम किया। 50 मीटर कंपाउंड मिक्स स्पर्धा में रिषभ यादव और ज्योति सुरेखा वेन्नम की जोड़ी ने देश के लिए रजत पदक जीता। रिषभ के कोच कपिल कौशिक ने उनके प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि विश्व चैंपियनशिप में रिषभ अब कंपाउंड व्यक्तिगत मुकाबले में भी उतरेंगे। उनके अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए इस स्पर्धा में भी पदक जीतने की उम्मीदें काफी अच्छी हैं। रिषभ के पदक जीतने की खबर से उनके गांव खेड़की दौला में खुशी का माहौल है। ग्रामवासी और स्थानीय तीरंदाजी खिलाड़ी उनके प्रदर्शन से बेहद उत्साहित हैं और उनकी आगे की सफलता के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




