आयकर विभाग सीएसआर के नाम पर टैक्स चोरी की जांच करेगा
-विभाग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व डाटा की मदद से आईटीआर की जांचेगा -मूल्यांकन वर्ष 2025-26 में बड़ी संख्या में रिवाइज्ड आईटीआर भरे चुके हैं -आयकर कानून

गुरुग्राम। आयकर विभाग अब सीएसआर के नाम पर टैक्स चोरी की जांच करेगा। गुरुग्राम में डेढ़ सौ कंपनियों के सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के नाम पर टैक्स चोरी की भी जांच की जा रही है। विभाग की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डाटा की मदद से आईटीआर की जांच करेगा। जांच के बाद कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। आयकर विभाग के अनुसार आयकर कानून के 80जीजीसी व 80जी के तहत किए गए दावों की विशेष जांच होगी। इन दिनों विभाग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डाटा की मदद से फर्जी दावे करने वाले जल्दी पकड़ में आएंगे। मूल्यांकन वर्ष 2025-26 में बड़ी संख्या में रिवाइज्ड आईटीआर भरे जा चुके हैं।
अभी आयकर दाताओं को संशोधित आयकर रिटर्न भरने के लिए कहा जा रहा हैं। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग की ओर से सभी आयकर दाताओं से आईटीआर में अपना सही मोबाइल फोन नंबर और ई-मेल आईडी देने के लिए निर्देश दिए गए है। जिससे किसी भी प्रकार की सूचना वे आसानी से प्राप्त कर सके। क्योंकि अब आयकर से संबंधित जानकारी डाक से नहीं भेजा जाता है। नवंबर माह में विभाग की ओर से विदेश में अपनी संपत्ति का खुलासा नहीं करने वालों को एक हजार से अधिक आयकर दाताओं को संशोधित आईटीआर भरने का जानकारी दी गई थी। ई-मेल व एसएमएस के माध्यम से दे रहे जानकारी: आयकर अधिकारियों ने कहा कि बीते 12 दिसंबर से आयकर दाताओं को विभाग ई-मेल व एसएमएस के माध्यम से संशोधित आईटीआर भरने के लिए जानकारी भेजी जा रही है। नौकरीपेशा लोगों का एकमुश्त आईटीआर भरने वाली कंपनियों की भी विभाग जांच कर रहा है। आईटीआर भरने का काम करने वाले फर्म या कंपनी लोगों को टैक्स बचाने का लालच देकर आईटीआर में गलत दावे कर देते हैं। गलत खर्च दिखाकर सरकार से वापस पाने का भी दावा करते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




