अस्थायी 30 दुकानों पर बुलडोजर चला

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम में जीएमडीए ने अवैध रूप से निर्मित 30 दुकानों को तोड़ दिया। भूमाफिया इन दुकानों से प्रति माह 10,000 से 30,000 रुपये किराया वसूल कर रहे थे। तोड़फोड़ के दौरान पुलिस बल भी मौजूद था। जीएमडीए ने शहर की मुख्य सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करने और हरित क्षेत्र विकसित करने का निर्णय लिया।

अस्थायी 30 दुकानों पर बुलडोजर चला

गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के डीटीपी आरएस बाठ ने बुधवार को तपती गर्मी में सेक्टर-58 और सेक्टर-59 को विभाजित कर रही मुख्य सड़क के किनारे अवैध रूप से अस्थायी तौर पर निर्मित 30 दुकानों को तोड़ा। इन दुकानों की एवज में 10 हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह किराया कुछ भूमाफिया वसूल कर रहे थे। दोपहर 12 बजे जीएमडीए का तोड़फोड़ दस्ता इस सड़क पर पहुंच गया। करीब डेढ़ किमी लंबी इस सड़क के दोनों तरफ अस्थायी तौर पर दुकानों को डाला गया था। कई बार इन दुकानों को हटाने के लिए मुनादी करवाई गई थी, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने जीएमडीए की चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया। तोड़फोड़ दस्ते ने करीब आधे घंटे का समय सामान निकालने के लिए दिया। इसके बाद बुलडोजर ने अस्थायी तौर पर डली इन दुकानों को तोड़ना शुरू कर दिया。

तोड़फोड़ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था

तोड़फोड़ में किसी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए थाना सेक्टर-65 के सहायक उप निरीक्षक प्रवीन पुलिस बल के साथ मौजूद रही। बाठ ने बताया कि कुछ भूमाफिया जीएमडीए की जमीन पर अवैध रूप से इन दुकानों का निर्माण करवाकर उनसे प्रतिमाह किराया वसूल रहे थे। कुछ दुकान इन भूमाफियाओं ने खुद लगाई हुई थी। इनके ऊपर कर्मचारियों को रखा हुआ था। बाठ ने बताया कि इस सड़क के किनारे हरित क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। कुछ जमीन पर एक कंपनी ने अवैध रूप से पार्किंग बनाई हुई थी। कंपनी को पार्किंग को हटाने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि शहर की मुख्य सड़कों को अतिक्रमणमुक्त किया जाएगा। खाली जमीन पर हरित क्षेत्र विकसित किए जाएंगे।

भविष्य की योजनाएँ

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जीएमडीए ने कितनी दुकानों को तोड़ा?
जीएमडीए ने 30 अवैध दुकानों को तोड़ा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।