भोंडसी की अवैध कॉलोनी में बुलडोजर चला
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गुड़गांवगुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनी का बुलडोजर चलाकर तोड़फोड़, डीपीसी और चारदीवारी को उखाड़ा, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की नेतृत्व में कार्रवाई।

गुरुग्राम, दीपक आहूजा। भोंडसी में अवैध रूप से पनप रही एक कॉलोनी में शुक्रवार को नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने बुलडोजर चलाया। डीटीपीई अमित मधोलिया के नेतृत्व में तोड़फोड़ हुई। किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया। करीब साढ़े तीन एकड़ में यह कॉलोनी विकसित हो रही थी। 18 मकानों के निर्माण के लिए डाली गई डीपीसी और चारदीवारी को तोड़ दिया। सड़क को उखाड़ दिया। इसके अलावा डिफेंस कॉलोनी में अवैध रूप से बन रही चारदीवारी को तोड़ा गया। -
ये भी पढ़ें:भोंडसी की अवैध कॉलोनी में बुलडोजर चला
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


