चार अवैध कॉलोनियों में बुलडोजर चला

Mar 09, 2026 11:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर अवैध चार कॉलोनियों को नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग द्वारा ध्वस्त किया गया। भारी पुलिस बल के साथ तोड़फोड़ की गई, जिसमें 40 मकानों के निर्माण के लिए बनाई गई डीपीसी और चारदीवारी को नष्ट किया गया। डीटीपीई ने चेतावनी दी कि इन कॉलोनियों में निवेश न करें क्योंकि ये कभी भी टूट सकती हैं।

चार अवैध कॉलोनियों में बुलडोजर चला

गुरुग्राम। गुरुग्राम-सोहना हाईवे स्थित गांव भोंडसी और रिठौज में अवैध रूप से पनप रही चार कॉलोनियों पर सोमवार को नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के डीटीपीई अमित मधोलिया के आदेश पर बुलडोजर चला दिया गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़फोड़ हुई। किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया। सभी कॉलोनियां नई विकसित हो रही थी। तोड़फोड़ दस्ता पहले गांव भोंडसी में पहुंचा। इस गांव में दो कॉलोनियां विकसित हो रही थी। इन्हें मलबे में मिलाने के बाद गांव रिठौज में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान 40 मकानों के निर्माण के लिए बनाई गई डीपीसी और चारदीवारी को मलबे में मिलाया गया।

दो निर्माणाधीन मकानों को तोड़ा गया। इसके अलावा सड़कों को उखाड़ा गया।डीटीपीई ने बताया कि इन कॉलोनियों में रजिस्ट्रियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए तहसीलदार को पत्र लिख दिया है। जमीन मालिकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह चारों कॉलोनियां करीब आठ एकड़ में काटी जा रही थी। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस तरह पनप रही कॉलोनियों में जिंदगी की जमापूंजी नहीं लगाएं। यह कॉलोनियां कभी भी टूट सकती हैं। इसमें बुनियादी सुविधाएं जैसे पानी, सीवर और सड़क नहीं मिलेगी। ऐसे में उन्हें जीवनयापन के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।